Site icon News1India

स्कूल में भारत माता बनी बच्ची से जबरदस्ती पढ़ाया नमाज, अब पुलिस करेगी जांच

देश में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का रंग दिखाई दिया। इस दौरान देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसके चलते यूपी के लखनऊ में के एक स्कूल में ऐसे नाटक की प्रस्तुति हुई जिसके एक अंश में बच्ची भारत माता का रोल कर रही तो वहीं दूसरे अंश में उसे मुकुट उतारकर नमाज पढ़ते दिखाया गया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है। जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया।

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो क्लिप शिशु भारतीय विद्यालय मालवीय नगर थाना बाजारखाला क्षेत्र की है। जिसमें बच्चे भारत माता का ताज उतारकर नमाज अदा करते नजर आए। हालांकि विवादित वीडियो की जानकारी मिलते पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया।

वहीं पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से बात करके मामले की जांच की। जांच में पता चला कि स्कूल के बच्चों द्वारा एक नाटक का मंचन किया गया था। जिसके जरिए धर्म के नाम पर झगड़ा-फसाद न करने और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया गया था। लेकिन किसी ने नाटक में से खाली नमाज का हिस्सा लेकर वायरल किया है।

जबकि वीडियो में इस सीन से पहले पूजा और बाद में अरदास, प्रेयर आदि मंचन भी किया गया था। ऐसे में गलत संदेश फैलाया जा रहा है।  जिसके बाद से पुलिस सख्त कदम उठा रही है। आधे-अधूरे हिस्से का वीडियो वायरल करने वाले पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़े-38 साल बाद भारतीय सेना को मिला सैनिक का नश्वर अवशेष, 29 मई 1984 से लापता था सैनिक

Exit mobile version