Site icon News1India

Nawab Malik Arrested: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चढ़े ईडी के हत्थे

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लंबी पूछताछ के बाद बुधवार को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया है. ईडी पूछताछ के लिए सुबह 5 बजे नवाब मलिक को अपने साथ ले गई थी. दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह गिरफ्तारी हुई है. उनकी गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक के ऑफिस से एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया गया, जिसमें नवाब मलिक हवा में मुट्ठी बनाते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- मैं झुकेगा नहीं।

दरअसल ‘मैं झुकेगा नहीं’ डायलॉग हाल ही में आई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का है. ईडी के एक्शन के बाद एनसीपी कार्यकर्ता मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए हैं और पार्टी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद नारे लगा रहे हैं. दाऊद इब्राहिम से कनेक्शन को लेकर मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी के बड़े नेता नवाब मलिक से पूछताछ हुई थी. सूत्रों के मुताबिक दाऊद के भाई इकबाल कासकर से जो पूछताछ हुई थी, उसके आधार पर ही नवाब मलिक से पूछताछ हुई और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Exit mobile version