Site icon News1India

Naxalite Attack : कर्नाटक यात्रा कैंसिल करके दंतेवाड़ा जाएंगे CM बघेल, नक्सली हमले की करेंगे समीक्षा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में 11 जवान शहीद हो गए। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED विस्फोट कर दिया गया। इस दौरान डीआरजी के 10 जवान शहीद हुए वहीं1 ड्राइवर भी हमले भी शहीद हो गया। इसके अलावा कई जवान घायल भी हुए हैं। सर्च ऑपरेशन से लौटते वक्त नक्सली हमला हुआ। नक्सलियों ने बम से जवानों की गाड़ी उड़ाई। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी कर्नाटक यात्रा कैंसिल कर दी है।

नक्सली घटना की समीक्षा करेंगे CM

सीएम भूपेश बघेल अब कर्नाटक की जगह दंतेवाड़ा जाएंगे। दंतेवाड़ा में वो शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे और नक्सली घटना की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वो वहां की जमीनी स्थिति का आंकलन करेंगे। दरअसल, सीएम को चुनावी प्रचार के लिए कर्नाटक यात्रा पर जाना था जिसे उन्होंने कैंसिल कर दिया है।

 

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version