Site icon News1India

दहेज़ की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष हुआ फरार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित भदवाना गांव में हत्या का मामला सामने आया है। घर के अंदर खून से लथपथ युवती की लाश मिली। मृतका का एक महीने पहले ही विवाह हुआ था। युवती की मौत का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा है। ससुराल वाले मृतका से दहेज़ की मांग करते थे, मांग पूरी न होने पर उसका कत्ल कर ससुराल वाले फरार हो गए। सभी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है व जांच शुरू कर दी गई है।

मृतका के पिता रामस्नेही ने तहरीर दी है की उनकी बेटी सरिता का विवाह 30 जनवरी को बदवाना के निवासी राम रामेश्वर से हुआ था। पिता का कहना है कि ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज़ के लिए परेशान करते थे और ताने मारा करते थे। मृतका जब अपने पिता के घर आई थी तो उसने बताया की उसके पति,जेठ,जेठानी,सास व ससुर सभी दहेज़ के लिए उसे परेशान करते थे। शादी में मिले दहेज़ से ससुराल वाले खुश नहीं थे। जिस कारण से उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी हत्या के तुरंत बाद घर का दरवाज़ा बंद कर फरार हो गए। इसकी जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंचते ही पुलिस को लड़की का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित परिवार का आरोप है की ससुराल वाले मृतका से 2 लाख रूपए की मांग कर रहे थे, और हम पैसे नहीं दे पाए। जिस कारण ससुराल वाले लड़की का कत्ल कर फरार हो गए। इस मामले से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा व दोषियों पर सख्त से सख्त करवाई की जाएगी।

(ऋषभ गोयल)

Exit mobile version