Site icon News1India

न्यूज़1 इंडिया की खबर पर लगी मुहर, सतीश महाना ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए किया नामांकन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नामांकन हुआ। बीजेपी की ओर से वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सतीश महाना ने नामांकन कर दिया है। बीजेपी को यूपी चुनाव नतीजों में बहुमत मिला है। ऐसे में सतीश महाना का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। मंगलवार दोपहर 3 बजे चुनाव होने है।

सतीश महाना पिछली सरकार में मंत्री थे। लेकिन इस बार जब मंत्रियों की लिस्ट आई तो उसमें सतीश महाना का नाम नहीं था। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे थे कि उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वही न्यूज़1 इंडिया ने लगातार यह खबर दर्शकों तक पहुंचाई कि सतीश महाना ही विधानसभा अध्यक्ष बनेंगे और न्यूज़1 इंडिया की खबर पर एक बार फिर मुहर लगी है।

सतीश महाना 8 बार के विधायक हैं। वे कानपुर के महाराजपुर विधानसभा सीट से 2012 से विधायक हैं। इससे पहले वे 5 बार कानपुर कैंट से चुनाव जीते हैं। सतीश महाना ने इस चुनाव में सपा के फतेह बहादुर सिंह गिल को मात दी है। सतीश महाना अपने इलाके में काफी लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। सतीश महाना का जन्म 14 अक्टूबर 1960 को कानपुर में हुआ था। वे छात्र जीवन से ही बजरंग दल यूथ और विश्व हिंदू परिषद में जुड़े रहे।

Exit mobile version