Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

मंगलवार को नीतीश कुमार ने बुलाई पार्टी नेताओं की अहम बैठक, कर सकते हैं NDA से अलग होने की घोषणा

Web Desk by Web Desk
August 8, 2022
in बड़ी खबर, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना। बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने की चर्चा जोरों से चल रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के सभी विधायकों और सांसदों की मंगलवार को बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। ऐसे में बिहार की राजनीति के लिए अगले 24 घंटे काफी अहम माने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात की थी। अब इन दोनों के बीच क्या बात हुई, इसकी तस्वीर अगले कुछ दिनों में ही साफ हो सकती है।

RELATED POSTS

‘धुरंधर’ की हिंसा पर उठे सवालों का सौम्या टंडन ने दिया जवाब, बोलीं— कहानी की जरूरत है, सभी दर्शकों को खुश करना संभव नहीं

‘धुरंधर’ की हिंसा पर उठे सवालों का सौम्या टंडन ने दिया जवाब, बोलीं— कहानी की जरूरत है, सभी दर्शकों को खुश करना संभव नहीं

November 20, 2025
“2050 में लोग पूछेंगे—कौन शाहरुख खान?” विवेक ओबेरॉय के बयान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच नई चर्चा छेड़ दी

“2050 में लोग पूछेंगे—कौन शाहरुख खान?” विवेक ओबेरॉय के बयान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच नई चर्चा छेड़ दी

November 20, 2025

मुख्यमंत्री नीतीश के आवासीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से लालू यादव को इस बात पर मनाने का आग्रह किया है कि बीजेपी से अलग होने की स्थिति में सीएम उन्हें ही बनाया जाए।

आरजेडी सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार गृह और उपमुख्यमंत्री की कुर्सी सहित कई प्रमुख विभाग आरजेडी को मिलने वाले हैं।

हालांकि आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बातचीत में कहा कि मंगलवार को आरजेडी विधायक, सांसद और एमएलसी की बैठक 2024 के लोकसभा और उसके अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर है न कि किसी सरकार के गठन को लेकर। जगदानंद ने कहा कि नीतीश कुमार को हमने आमंत्रित नहीं किया है। गठबंधन की कोई बात नहीं हुई है। हमने किसी को प्रस्ताव नहीं भेजा है।

इन सब के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मंगलवार को अपनी पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है, जिसमें कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का कहना है कि पार्टी के विधायकों से फीडबैक लेने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है।

रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि कुछ लोग बिहार में एक बार फिर से 2020 के चिराग पासवान मॉडल इस्तेमाल करना चाहते थे, मगर नीतीश कुमार ने इस षड्यंत्र को पकड़ लिया है। इसी के साथ वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा था कि उनका तन भले ही जनता दल यूनाइटेड में था, मगर उनका मन कहीं और था।

Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

‘धुरंधर’ की हिंसा पर उठे सवालों का सौम्या टंडन ने दिया जवाब, बोलीं— कहानी की जरूरत है, सभी दर्शकों को खुश करना संभव नहीं

‘धुरंधर’ की हिंसा पर उठे सवालों का सौम्या टंडन ने दिया जवाब, बोलीं— कहानी की जरूरत है, सभी दर्शकों को खुश करना संभव नहीं

by Sangeeta Sharma
November 20, 2025

Dhurandhar movie: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ अपनी कहानी और स्क्रीन पर दिखायी गई हिंसा को लेकर चर्चा में है।...

“2050 में लोग पूछेंगे—कौन शाहरुख खान?” विवेक ओबेरॉय के बयान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच नई चर्चा छेड़ दी

“2050 में लोग पूछेंगे—कौन शाहरुख खान?” विवेक ओबेरॉय के बयान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच नई चर्चा छेड़ दी

by Sangeeta Sharma
November 20, 2025

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि आने वाले...

Kashmir Times

कश्मीर टाइम्स के दफ्तर पर SIA का छापा: गोला-बारूद बरामद, पत्रकारिता पर सवाल

by Mayank Yadav
November 20, 2025

Kashmir Times Raid: जम्मू एवं कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने गुरुवार को प्रतिष्ठित कश्मीर टाइम्स अखबार के...

Deepak Prakash

बिहार: जींस-शर्ट में पहुँचकर मंत्री बन गए! जानिए उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के कैबिनेट में शामिल होने की ‘इनसाइड स्टोरी’

by Mayank Yadav
November 20, 2025

Deepak Prakash News: बिहार में गुरुवार, 20 नवंबर 2025, को हुए नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ...

कश्मीर टाइम्स’ के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा, AK राइफल के कार्ट्रिज बरामद

कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा AK राइफल के कार्ट्रिज मिलने से हड़कंप

by Kanan Verma
November 20, 2025

जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर गुरुवार को छापा मारा है। पुलिस...

Next Post

दिल्ली में नि:शुल्क शिक्षा के बाद अब CM केजरीवाल बेरोजगारी भत्ते पर करने जा रहे हैं ये काम

कोलकाता में रक्षाबंधन का प्रमोशन करते दिखे Akshay Kumar

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version