Site icon News1India

एनडीए संग लडेंगे 2024 लोकसभा चुनाव बोले ओम प्रकाश राजभर , अमित शाह ने ट्वीट कर किया एलान

देश में आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टीयां कड़ी तैयारी कर रही है। जहां एक तरफ विपक्ष एकजुट होकर केंद्र सरकार को हराने की पूरी प्लानिंग कर रहा है. वहीं बीजेपी भी अपनी पूरी ताकत झोक रही है.बता दे कि 18 जुलाई को बीजेपी एनडीए की बैठक करेगी. अब बीजेपी ने विपक्ष को एक बड़ा झटका देते एलान किया है कि यूपी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एनडीए के साथ 2024 को लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. बता दे कि गृह मंत्री अमति शाह ने भी ट्वीट कर खबर की पुष्टी की है.

एनडीए के साथ लड़ेंगे 2024 का चुनाव- राजभर

यूपी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने 16 जुलाई को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से देश में होने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने विपक्ष के बड़ा झटका दिया है. राजभर ने अपने एक बयान के दौरान ये बताया कि हमेने 14 जुलाई  को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कि थी जिसमें हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जिसके बाद हमने 2024 का चुनाव साथ लड़ेने का फैसला किया है. हमे पार्टी में साथ लेने के लिए पीएम मोदी ,अमित शाह और सीएम योगा को ध्नयवाद देना चाहते है.

अमित शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि ओम प्रकाश राजभर से दिल्ली में भेट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में आने का निर्यण लिया है. में उनका एनडीए परिवार में स्वागत करता हूं. राजभर जी के आने से यूपी में एनडीए को और ज्यादा मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व एनडीए द्वारा गरीबों और वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयसों को और बल मिलेगा.

बिहार के नेता भी हो सकते है शामिल

दिल्ली में बीजेपी 18 जुलाई को एनडीए की बैठक करेगी जिस से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी को और ज्यादा मजबूत करने और विफक्ष को जवाब देने के लिए अपना कुनंबा बढ़ाने की प्लानिंग की जिसमें बीजेपी अध्यक्ष ने बिहार के जन सेना प्रमुख कल्याण के प्रमुख चिराग पासवान और हिंदूस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी को बैठक में शामिल होने का  न्योता भेजा है. कयास लगाए जा रहे है कि इन दो नेताओं के साथ उपेंद्र कोशवाहा अजित पावर नेता भी पार्टी में शामिल हो सकते है.

Exit mobile version