News1India

नहीं रहे उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता पंडित हरिशंकर तिवारी, 91 साल की उम्र मे ली आखरी सांस, 5 बार रह चुके हैं केबिनेट मंत्री

उत्तर प्रदेश की राजनीति में गर्दा मचाने वाले और 5 बार केबिनेट मिनिस्टर रह चुके बाहुबली नेता पंडित हरिशंकर तिवारी(Hari Shankar Tiwari) का आज 91 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया। बता दें धर्मशाल में अपने घर पर ही मंगलवार को उन्होनें अंतिम सांस ली। उनके निधन की दुख:द खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थकों का उनके निवास पर तांता लग गया।

गांव ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर-

मंगलवार को देहांत के बाद अभी तो उनके निवास पर लोगों की भीर जमा है लेकिन बुधवार को अंतिम दर्शन हेतु उनका पार्थिव शव हाता परिसर में रखा जाएगा। हाता के बाद उनका पार्थिव शरीर बड़हलगंज में गांव टांडा भी ले जाया जाएगा। इसके बाद अंतिम दर्शन के लिए नंशनल इंटर कॉलेज में भी कुछ समय पार्थिव शरीर को रखा जाएगा, पंडित हरीशंकर तिवारी इस कॉलेज के प्रबंधक भी रह चुके हैं। अंत में बड़हलगंज के मुक्तिधाम पर उनके अंतिम संस्कार की क्रिया की जाएगी।

कौन थे हरीशंकर तिवारी –

पूर्वांचल में ब्राम्हणों का चेहरा माने जाने वाले और ब्राम्हण समाज में अच्छी पैठ रखने वाले पंडित हरिशंकर तिवारी उत्तर प्रदेश में बाहुबली नेता के रूप में जाने जाते थे। वे 5 बार केबिनेट मिनिस्टर रहे और 6 बार विधायक पद पर रहे। साल 1985 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पहला चुनाव लड़ा था, इसके बाद वे अलग-अलग पार्टियों की ओर से कई बार चुनाव लड़े और जीतते रहे।

Exit mobile version