Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
भोजपुरी के बादशाह पवन सिंह कोर्ट में हुए पेश, पत्नी के पहुंचने पर जमकर मचा बवाल

Bhojpuri News: भोजपुरी के बादशाह पवन सिंह कोर्ट में हुए पेश, पत्नी के पहुंचने पर जमकर मचा बवाल

भोजपुरी जगत के बादशाह कहलाए जाने वालें पवन सिंह का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। अब इनका विवाद इतना गहराता जा रहा है कि थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मांग रहें है। बिहार के आरा फैमिली कोर्ट में उन्होंने अपनी पत्नी से तालाक के लिए आवेदन किया है। वहीं पवन सिंह ने बलिया के परिवार न्यायालय में भरण पोषण के लिए परिवाद दायर किया था। इस मामले में शनिवार को भोजपुरी स्टार पवन कुमार सिंह बलिया के परिवार न्यायालय में हाजिर हुए।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि पवन सिंह से जुड़े विवादों पर एक बार फिर से चर्चा शुरु हो गई है। शनिवार को भोजपुरी गायक एवं सिन्स्टार पवन सिंह बलिया के परिवार न्यायलय में हाजिर हुए। दरअसल, पवन सिंह की पत्नी ज्योती सिंह ने 6 माह पहले बलिया के परिवार न्यायालय में भरण- पोषण के लिए परिवाद दाखिल किया था। इसके ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गर्भपात, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया हैं। इस मामले में कोर्ट ने पवन सिंह को पांच नवंबर को हाजिर होने का आदेश दिया था।

वहीं जैसे ही पवन सिंह सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे तो कोर्ट के परिसर में उनके फैंस का हुजूम कोर्ट परिसर के आस-पास उमड़ पड़ा। हालांकि, इस दौरान कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के मुताबिक पवन सिंह की पत्नी ज्योती सिंह ने कोर्ट में जाना चाहा तो पवन सिंह के बाउंसर्स ने कोर्ट का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इस दौरान ज्योती सिंह काफी देर तक कोर्ट के बाहरी गेट पर खड़ी रहीं।

गायक पवन सिंह के बाउंसरों द्वारा मीडिया के लोगों के साथ भी जमकर बदसलूकी की गई। इस मामले में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के वकील अखिलेश सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज पवन सिंह को कोर्ट में हाजिर होना था। परिवार न्यायालय ने सुनवाई के लिए 5 नवंबर की तारीख तय की थी। जिसमें शनिवार को पवन सिंह की पेशी हुई है। उन्होंने बताया कि अंतरिम भरण- पोषण की मांग की गई थी। जब तक मुकदमें का निस्तरण ना हो तब तक 2 लाख रुपये प्रति माह की मांग की गई थी। वहीं अब इस माले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी।

Exit mobile version