Site icon News1India

Pilibhit: फार्म हाउस से लापता हुआ युवक, नहर के पास खून से लथपथ मिला शव, हत्या कर फेकने का आरोप

पीलीभीत की पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गजरौला में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के निवासी रामचन्द्र का शव नहर के पास खून से लथपथ मिला।

सूत्रों के मुताबिक रामचंद्र मंगलवार सुबह घर से फार्म हाउस पर गए हुए थे। जब देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की लेकिन रामचंद्र का कुछ पता नहीं चला। बता दें बुधवार को मृतक का शव जटपूरा नहर के पास खून से सना हुआ मिला। शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शव को देखने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं परिजनों के द्वारा फार्म हाउस के स्वामी पर 10 सालों से मजदूरी न देने व हत्या करने का आरोप लगाया है।

वहीं मौके पर पहुंची पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Exit mobile version