Site icon News1India

PM Modi Nagpur Visit: PM Modi आज नागपुर और गोवा दौरे पर, 75,000 करोड़ रूपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज रविवार को नागपुर और गोवा दौरे पर रहेंगे। वहीं इस दौरान पीएम मोदी नागपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही वे नागपुर के मेट्रों के सेकंड फेज की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी गोवा भी जाएंगे जहां वे मोपा इंटरनेशनल एयपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। वहीं इसके साथ ही वे यहां 9 वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में भी हिस्सा लेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

10 बजे फ्रीडम पार्क मेट्रो स्टेशन से मेट्रो की सवारी करेंगे- पीएम मोदी

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब साढ़े नौ बजें नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। जहां वे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे फ्रीडम पार्क मेट्रो स्टेशन से खपरी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी कर सकते हैं। जहां वे नागपुर मेट्रो के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे फिर पीएम मोदी नागपुर और शिर्डी को आपस में जोड़ने वाले समृद्धि मार्ग के पहले फेज का उद्घाटन और नागपुर में नवनिर्मित AIIMS देश को समर्पित करेंगे।

गोवा के लिए ख़ास है मोपा एयरपोर्ट 

नागपुर में करोड़ो की सौगातें देने क् बाद पीएम मोदी गोवा जाएंगे। जहां वे मोपा एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे इस एयरपोर्टकी आधारशिला खपद पीएम मोदी ने साल 2016 में रखी थी। यह हवाई अड्डा 2,870 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जो कार्गो सेवाओं को भी पूरा करेगा। मौजूदा डाबोलिम हवाई अड्डा 15 घरेलू और 6 अंतरराष्ट्रीय स्थानों के साथ संपर्क प्रदान करता है। वहीं मोपा हवाईअड्डे के जरिए परिचालन बढ़कर 3 घरेलू और 18 अंतरराष्ट्रीय तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही पीएम मोदी गोवा से ही तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का भी उद्घाटन करेंगे। तीन संस्थानों में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, गोवा, राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान, गाजियाबाद और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान, दिल्ली अनुसंधान शामिल हैं। इन संस्थानों को लगभग 970 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित किया गया है। इनके माध्यम से अस्पताल के बिस्तरों की संख्या में लगभग 500 की वृद्धि होगी।

Exit mobile version