रविवार, सितम्बर 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

PM Modi गुरुवार को हिमाचल में दिखाएंगे देश की चौथी Vande Bharat Express को हरी झंडी

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 12, 2022
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, राज्य, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश को सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा देंगे। यह नई दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए ऊना के अंब-अंदौरा तक जाएगी। यह देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 13 अक्टूबर को देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। अंब अंदौरा से नई दिल्ली के लिए चलने वाली, यह देश में शुरू की जाने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी और पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है, जो बहुत हल्का है और कम अवधि में उच्च गति तक पहुंचने में सक्षम है। यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने गत वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अगले 75 सप्ताह (15 अगस्त 2023) से पहले देशभर में 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। रेल मंत्रालय के अनुसार ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 5.50 बजे रवाना होगी। यह हरियाणा के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन सुबह 8 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 8.40 बजे चंडीगढ़ और नंगल डैम 10.07 बजे पहुंचेगी। यह सुबह 10.34 बजे ऊना पहुंचेगी। इसके बाद 11:05 बजे अंब-अंदौरा पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन अंब-अंदौरा से दोपहर एक बजे रवाना होगी और शाम को 6.25 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। ट्रेन में 16 डिब्बे होंगे।

उल्लेखनीय है कि देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को फरवरी 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई गई थी। दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली-कटड़ा के बीच चलती है। इसके बाद गत माह 30 सितंबर को भारतीय रेलवे ने दूसरी पीढ़ी की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को गुजरात के गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के लिए रवाना किया। इस दूसरी पीढ़ी की वंदे भारत में पहली पीढ़ी की दो ट्रेनों की तुलना में सुविधाओं और उच्च गति में सुधार किया गया है।

Tags: himachal pradeshNews1Indiapmmodivande bharat expressvande bharat train
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Jatoli Shiv Temple: इस शिव मंदिर के पत्थर से आती है डमरू की आवाज? सालों से बना हुआ है रहस्य

Jatoli Shiv Temple: इस शिव मंदिर के पत्थर से आती है डमरू की आवाज? सालों से बना हुआ है रहस्य

by Sadaf Farooqui
अगस्त 8, 2026

Jatoli Shiv Temple: सावन के पवित्र महीने में देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इसी...

Chamba Bus Accident

Himachal Bus Accident: चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा 100 फीट नीचे गिरी बस, 7 की मौत 11 घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Chamba Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला...

Next Post

Diwali 2022: केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला, रेलवे के 11 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस

एक कैलेंडर वर्ष Team India ने जीते सबसे ज्याद मैच, बनाया नया रिकॉर्ड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In