Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
PM Modi की माँ हीराबेन मोदी ने 'हर घर तिरंगें' अभियान में दिखाया जोश, बच्चों को बाँटे तिरंगें

PM Modi की माँ हीराबेन मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में दिखाया जोश, बच्चों को बाँटे तिरंगें

Har Ghar Tiranga: भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन चला रही है। यह अभियान 13 अगस्त यानी आज से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि सभी देशवासी अपने घरों पर आजादी के इस अमृत महोत्सव पर तिरंगा फहराएं। आज से लोग अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा फहराएंगे।

वहीं, आज गांधीनगर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन मोदी ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज बांटे और तिरंगा फहराया।

आकाशवाणी पर 15 अगस्त से शुरू होगा “आजाद भारत की बात” का प्रसारण

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आकाशवाणी 15 अगस्त से “आजाद भारत की बात – आकाशवाणी के साथ” शीषर्क से विशेष श्रृंखला प्रसारित करेगा। इसमें पिछले 75 वर्षों के दौरान जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र भारत की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

आकाशवाणी ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि स्वतंत्रता के समय से ही पिछले 75 वर्ष के दौरान भारत का सबसे बड़ा लोक सेवा प्रसारक आज देश की एक अरब तीस करोड़ जनसंख्या के लिए लोक प्रसारण कर रहा है। आकाशवाणी अनूठी पहल के साथ स्वतंत्रता के 75 वर्ष का उत्सव मना रहा है। इसका शीर्षक “आज़ाद भारत की बात आकाशवाणी के साथ” है।

कब से शुरू होगा यह शो

यह 15 अगस्त से आरंभ हो रहा है। डेढ़ मिनट की यह कड़ी 100.1 एफ एम गोल्ड चैनल, मुख्य समाचार बुलेटिनों और सोशल मीडिया सहित सभी मंचों से प्रसारित की जाएगी। इसमें आकाशवाणी से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र भारत की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।
स्वतंत्रता के समय राष्ट्र के उदय से लेकर आधुनिक भारत के महाशक्ति के रूप में उभरने तक ऐतिहासिक यात्रा का प्रसारण आकाशवाणी से किया जाएगा। इनमें महात्मा गांधी, होमी जहांगीर भाभा, सर सी वी रमन, डॉक्टर कुरियन वर्गीज, डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन, पंडित भीम सैन जोशी, मेलविन डी मेलो और जसदेव सिंह जैसी हस्तियों की आवाज शामिल हैं। इसमें प्रतिदिन एक विशेष कहानी प्रसारित की जाएगी।
यह कहानी इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक और यू ट्यूब सहित आकाशवाणी के सभी सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड की जाएगी। यह आकाशवाणी के आधिकारिक यू ट्यूब चैनल, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी सुना जा सकेगा।

आकाशवाणी स्वतन्त्रता का रहा है साक्षी

8 जून, 1936 को आरंभ से ही आकाशवाणी प्रथम स्वतन्त्रता दिवस सहित 1947 से बांग्लादेश की मुक्ति और विश्व कप क्रिकेट में भारत के इतिहास रचने तक देश के इतिहास का साक्षी रहा है। आकाशवाणी विश्व के सबसे बड़े प्रसारण संगठनों में शामिल है जो 23 भाषाओं और 179 बोलियों में देशभर के 479 केंद्रों से प्रसारण करता है। यह देश के लगभग 92 प्रतिशत क्षेत्र और 99.19 प्रतिशत जनसंख्या तक पहुंचता है। इसका ध्येय है “बहुजन हिताय: बहुजन सुखाय” जिसका अर्थ है “बहुतों की प्रसन्नता के लिए, बहुतों के कल्याण के लिए” I

Exit mobile version