Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
दुल्हा बनकर 15 से ज्यादा महिलाओ को एक शख्स ने लूटा

दुल्हा बनकर दुल्हनों के साथ करता था लूट, 15 से ज्यादा महिला बनी इस अनोखे चोर की शिकार

शादी विवाह को सभी धर्मों में पवित्रता से बंधे रिश्ते का दर्जा दिया जाता है। लेकिन कर्नाटक के बेंगलुरू में एक शख्स महिलाओं को प्यार के जाल में फंसा कर उनसे शादी करता और फिर धोखा देकर उन्हें लूट कर फरार हो जाता। इसी कड़ी में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

कर्नाटक के बेंगलुरू में एक चोर के चोरी करने का अनोखा किस्सा सामने आया है। दरअसल ये शख्स 35 साल की उम्र वाली महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनसे शादी रचा लेता और शादी कर दुल्हनों को लूट कर फरार हो जाता था। शख्स का नाम महेश है, जो बेगंलुरू के बनांशकरी का रहने वाला है और उसकी उम्र 35 साल है। वहीं इस चोर दुल्हे की खासियत ये है कि ये अपने साथ की उम्र वाली महिलाओं को फंसाया करता है। महेश पहले 35 वर्ष की महिलाओं को तलाश करता और उनकी पूरी कुंडली निकालकर उनेक साथ धीरे-धीरे संबध बनाकर उन्हें फंस कर शादी कर लेता था।

15 से ज्यादा महिलाओं संग रचा विवाह

बेगंलुरू के बनांशकरी में रहने वाले महेश पर 15 से ज्यादा महिलाओँ को फंसा कर विवाह करने का आरोप है। महेश कभी डॉक्टर, तो कभी इंजीनियर और सिविल कॉन्ट्रैक्टर बनकर महिलाओं को अपने झांसे में फंसाता था। पहले महिलाओं के साथ अफेयर चलाता और फिर उनसे शादी कर उनके गहने और कैश लेकर फरार हो जाता।

पुलिस ने किया दुल्हे चोर को गिरफ्तार

महेश की इस धोखाधड़ी को लेकर बेंगलुरू की रहने वाली हेमलता ने आरोप लगाया हैं कि महेश ने पहले उससे धोखे से शादी की और फिर घर से गहने और मौजूदा कैश लेकर फरार हो गया। जिसके बाद इंस्पेक्टर अरूण ने खुद मामले की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि महेश ने ऐसा एक बार नहीं 15 बार किया है। महेश ने 15 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करके चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने दो लाख रूपये कैश, दो कार एक सोने का ब्रेस्लेट और दो सोने की चुडियां बरामद की है।

Exit mobile version