Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
राहुल ने फिर अलापा ‘अडाणी’ राग, क्या है PM के साथ रिश्ते का राज, कांग्रेस

राहुल ने फिर अलापा ‘अडाणी’ राग, क्या है PM के साथ रिश्ते का राज…, कांग्रेस नेता ने क्यों कहा दोहराया जा रहा इतिहास

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर अडाणी का राग अलापते नजर आए। साथ ही उन्होंने संसद में उद्योगपति का समर्थन करने के लिए बीजीप नेताओं को भी आड़े हाथों लिया। दरअसल उन्होंने रविवार को पार्टी के 85वें अधिवेशन को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने अडाणी मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि पूरी दौलत हड़प कर गौतम अडाणी देश के खिलाफ काम कर रहे थे।

क्या राहुल करेंगे नई यात्रा का आगाज

“जब हमने संसद में पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी का अडाणी से क्या संबंध है, तो हमारा पूरा भाषण कार्यवाही से हटा दिया। हम संसद में हजारों बार पूछेंगे जब तक गौतम अडाणी का सच सामने नहीं आता, हम रुकेंगे नहीं।”

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से शुरू की गई तपस्या को आगे बढ़ाने के लिए एक नई योजना तैयार करनी चाहिए। वह पूरे देश के साथ इसमें शामिल होंगे। इसके साथ ही राहुल ने एक अन्य यात्रा का संकेत दिया। वहीं इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि “मैं अडाणी को बताना चाहता हूं कि उनकी कंपनी देश को नुकसान पहुंचा रही है। ‘देश की पूरी अवसंरचना को हड़प’ रही है।” 

इतिहास दोहराया जा रहा

उन्होंने ने अपने संबोधन में कहा कि “देश की आजादी की लड़ाई एक कंपनी के खिलाफ थी, क्योंकि उसने देश की सारी दौलत और बंदरगाहों पर कब्जा कर लिया था।”  एक बार फिर “इतिहास दोहराया जा रहा है। यह देश विरोधी काम है। अगर ऐसा होता है तो पूरी कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ खड़ी होगी।’’ इसके अलावा पार्टी प्रधानमंत्री मोदी और अडाणी के संबंधों पर सवाल पूछती रहेगी।

Exit mobile version