Site icon News1India

पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर पड़े छापे, जानिए यहां आखिर कौन है ये महिला

झारखंड (Jharkhand) के रांची में आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल ( IAS Pooja Singhal) के 25 ठिकानों पर ईडी (ED) की टीम छापेमारी में जुटी है। अब तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक पूजा सिंघल के करीबी सुमन सिंह के घर से 20 करोड़ रुपए नगद मिले हैं। 

वहीं पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गीदड़ भभकी करार देते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

झारखंड कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को  सीएम हेमंत सोरेन का करीबी माना जाता है। फिलहाल पूजा सिंघल वर्तमान में खान और भूविज्ञान विभाग की सचिव और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक हैं।

ईडी के सूत्रों के मुताबिक पूजा सिंघल के खिलाफ बहुचर्चित मनरेगा घोटाले मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।  बता दें कि मनरेगा घोटाले के समय पूजा सिंघल खूंटी की तत्कालीन उपायुक्त थी।

इस बीच बता दें कि ईडी की टीम इस मामले में पूजा सिंघल और उनके सहयोगियों से  जुड़े 5 राज्यों में 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। ये ठिकाने झारखंड के रांची, राजस्थान के जयपुर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बिहार के मुजफ्फरपुर व दिल्ली एनसीआर में हैं। पूजा सिंघल के सीए सुमन सिंह के रांची के बूटी मोड़ में हनुमान नगर स्थित आवास से 19.31 करोड़ रुपये नकदी, अन्य ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिसकी समीक्षा की जा रही है। करीब 150 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं, जिसकी छानबीन जारी है।

(BY: VANSHIKA SINGH)

Exit mobile version