Site icon News1India

Rajasthan: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देर शाम पाक रेंजर्स ने की गोलाबारी, BSF ने भी दिया जवाब, सीमा पार से बुलाई फ्लैग मीटिंग

राजस्थान में श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव देखने को मिला दरअसल शुक्रवार को देर शाम सीमा सुरक्षा बल और पाक रेंजर्स के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। इस घटना के बाद बीएसएफ ने सीमा पार के अपने समकक्षों के साथ एक फ्लैग मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग शनिवार को अनूपगढ़ सेक्टर में होने की संभावना जताई जा रही है।

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारत की तरफ कुछ स्थानीय लोगों की आवाजाही के कारण पहले पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई थी, जिसके जवाब में बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी की। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर राजस्थान के मोर्चे पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच गोलीबारी का यह बिरला मामला है। वहीं अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा गुजरात, पंजाब और जम्मू से भी होकर गुजरती है। इसी बीच बीएसएफ के एक अधिकारी का कहना है कि फिलहाल इस घटना पर और ब्योरे की प्रतीक्षा है।

Exit mobile version