Site icon News1India

Ram Navami Clash: बंगाल-बिहार से होते हुए झारखंड तक पहुंची हिंसा की आग, रामनवमी जुलूस पर पथराव, कई घायल

रामनवमी जुलूस पर भड़की हिंसा की आंच बंगाल और बिहार के बाद अब झारखंड तक पहुंच गई है। बीती रात जमशेदपुर के हल्दीपोखर इलाके में रामनवमी जुलूस पर पथराव हुआ। जिसमें 5 लोग घायल हो गए। इस दौरान पुलिस की गाड़ी तक तोड़ी गई। पुलिस के मुताबिक फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। 

हिंसा के बाद बाटा चौक में हनुमान चालीसा का पाठ

बता दें कि बीती रात यानी 31 मार्च को जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में कुछ लोगों ने रामनवमी पर जुलूस निकालने का विरोध किया। देखते ही देखते विरोध हिंसा में बदल गया। जुलूस को रोकने पर गुस्साए लोगों ने बाटा चौक में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। साथ ही रेलवे फाटक के ऊपर बने ब्रिज को जाम कर दिया।

दोनों तरफ से भड़काऊ नारेबाजी शुरू हुई और बाद भीड़ ने सड़क पर टायर जलाए और पुलिस की गाड़ी तोड़ दी। हिंसा के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। देर रात तक जमशेदपुर के एसपी और डीएम सहित तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

दुकानों और ऑटो-रिक्शा में तोड़फोड़

इसके अलावा रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल के हावड़ा, महाराष्ट्र के संभाजीनगर, गुजरात वडोदरा और बिहार के सासाराम नालंदा में हिंसक झड़प देखने को मिली। इन जगहों से पत्थरबाजी के साथ-साथ आगजगी की भी खबरें सामने आईं। वहीं पश्चिम बंगाल में स्थिती अधिक गंभीर रही। कई दुकानों और ऑटो-रिक्शा में तोड़फोड़ के अलावा पुलिस वाहनों सहित कई कारों को आग के हवाले कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version