मंडी जा रहे फल व्यापारी से गन पॉइंट पर लूट, 6 लाख रूपए लेकर फरार हुए बदमाश

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से लूट की वारदात सामने आई है। दिन दहाड़े 3 बदमाश एक फल व्यापारी से 6 लाख रूपए लूट कर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की व जांच शुरू कर दी है। दिन दहाड़े ऐसी लूटपाट की वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

मुजफ्फरनगर के रहने वाले फल व्यापारी सुहेल स्कूटी पर सवार होकर 6 लाख रूपए ले कर खतौली फल मंडी जा रहे थे। इसी बीच रहमत नगर मोहल्ले के फव्वारा चौक पर शाम के समय एक बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने पीड़ित से गन पॉइंट पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। पीड़ित के चाचा के अनुसार शहजाद फल व्यापारी है। व्यापार के काम से ही वह मंडी जा रहा था, इस दौरान बदमाश उससे पैसा लूट कर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार मामले की बहुत गंभीर रूप से जांच की जा रही है व आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा व उनके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।

(ऋषभ गोयल)

Exit mobile version