Site icon News1India

भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

तमिलनाडु। देशभर के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला अब भी जारी है। जिसके चलते तमिलनाडु में 1 फरवरी से कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद करने का ऐलान कर दिया गया है। राज्य के माइलादुत्रयी जिले में भारी बारिश के कारण स्कूलों-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं तिरुवरुर जिले के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई हैं। इसके अलावा नागपट्टिनम जिले में भी भारी बारिश के चलते स्कूलों-कॉलेजों बंद रहेंगे।

40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर डिप्रेशन के कारण इसके आसापास के इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ये डिप्रेशन तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज इसके कमजोर पड़ने की संभावना है। हालांकि तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और दक्षिण केरल में 3 फरवरी तक इसका असर देखने को मिलेगा।

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आज यानी 2 फरवरी को बारिश की तीव्रता और बढ़ेगी। श्रीलंका तमिलनाडु तट पर समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहेगी। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

डिप्रेशन धीरे-धीरे दक्षिण की ओर बढ़ेगा

ये डिप्रेशन धीरे-धीरे दक्षिण की ओर बढ़ेगा। हालांकि 3 फरवरी तक मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका के पश्चिमी तट और कोमोरिन क्षेत्र में डिप्रेशन बना रहेगा। इसके बाद डिप्रेशन कमजोर होता रहेगा। इन इलाकों में 4 फरवरी 2023 तक बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।

Exit mobile version