Site icon News1India

Maharashtra: शरद-अजित पवार की सीक्रेट मीटिंग ने बढ़ा दी MVA दल की चिंता, जानिए एनसीपी अध्यक्ष को क्या मिला ऑफर?

मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और दल बदलकर सूबे के डिप्टी सीएम बने अजित पवार की गुप्त मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है. इस मुलाकात से विपक्ष की महाविकास अघाड़ी दल के नेताओं की चिंता बढ़ा दी है. इसी बीच कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि बीजेपी अजित पवार के जरिए शरद पवार को क्या ऑफर दे रही है.

शरद पवार और सुप्रिया सुले को मंत्री बनाने का ऑफर

शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात ने महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल बढ़ा दिया है. दोनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात से कई मायने निकाले जा रहे हैं. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने अजित के जरिए शरद पवार को एक बड़ा ऑफर दी है. चव्हाण ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एनसीपी अध्यक्ष को केंद्रीय कृषि मंत्री बनाने और नीति आयोग का अध्यक्ष पद देने का दावा किया है. इसके अलावा एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और विधायक जयंत पाटिल को मंत्री बनाने का ऑफर दिया गया है.

मुलाकात को लेकर शरद पवार ने ये कहा

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को सोलापुर जिले के सांगोला में संवाददाताओं को संबोधित किया. यहां पर उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ नहीं जाएगी. कई शुभचिंतक उनको इस बात के लिए मनाने की कोशिश में लगे हैं. अगर उनके भतीजे अजित पवार उनसे मिलते हैं, तो इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है. दोनों नेताओं की मुलाकात 12 अगस्त यानी शनिवार को पुणे के एक कारोबारी के आवास पर हुई थी. इस गुप्त बैठक के बाद से महाराष्ट्र के सियासत की सरगर्मी तेज हो गई थी.

बीजेपी के साथ नहीं जाएगी पार्टी- शरद पवार

बता दें कि मुलाकात को लेकर शरद पवार ने ये कहा कि, ‘ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में मैं य स्पष्ट करना चाहता हूं कि पार्टी बीजेपी के साथ नहीं जाएगी. एनसीपी और बीजेपी का जुड़ाव राजनीतिक नीति में फिट नहीं बैठता है. कई शुभचिंतक मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम गठबंधन नहीं करने वाले हैं. ‘ एनसीपी अध्यक्ष ने बिना नाम लिए कहा कि, ‘ कुछ लोगों ने हमसे अलग होने का रूख अपनाया है और कई सोच रहे हैं कि हमारे रूख में बदलाव हो. इसी लिए हमसे सौहार्दपूर्ण चर्चा करने की कोशिश की जा रही है. ‘

Exit mobile version