मेरठ: मेरठ दक्षिण विधानसभा से विधायक सोमेंद्र तोमर को राज्य मंत्री बनाया गया है। राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद सोमेंद्र तोमर ने न्यूज़ 1 इंडिया से की खास बातचीत। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन हर किसी को आगे बढ़ने का मौका देता है। राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने न्यूज़ इन इंडिया से खास बातचीत करते हुए भाजपा संगठन के साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का दिल से आभार और धन्यवाद भी किया।
राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर 2017 में विधायक बनने के बाद लगातार खेल विश्वविद्यालय की आवाज उठाते रहे है। आपको बता दे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सहमति के बाद वेस्टर्न यूपी में सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय स्थापित हो रहा है। वही दोबारा से राज्य मंत्री बने सोमेंद्र तोमर ने मिर्ची और ऐसी अनेक समस्याएं हैं का सामाधान करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि आगे इसी तरह से मेरठ वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट में खेल का स्तंभ माना जाता है उसी को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।
(अतुल शर्मा)