Site icon News1India

असम में बाल विवाह करने वालों पर ताबड़तोड़ एक्शन, ओवैसी ने विरोध जताते हुए बीजेपी पर दागे ये सवाल

असम में बाल विवाह के आरोप में हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए लोगों की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है। ओवैसी का कहना है कि लड़कों की गिरफ्तारी के बाद शादीशुदा लड़कियों का क्या होगा। उनकी देखभाल कौन करेगा। बीजेपी असम में मुस्लिमों के खिलाफ है।

अब तक बाल विवाह के आरोप में 2211 लोग गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार अब तक असम में बाल विवाह के आरोप में 2211 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। असम में करीमगंज, मोरी गांव, बोंगाईगांव, गुवाहाटी, विश्वनाथ, गोलापारा, जोरहाट में कार्रवाई की गई है। इस बीच असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि अब तक पूरे प्रदेश में बाल विवाह से जुड़े 4,074 केस दर्ज किए गए है। जबकि 8,134 लोगों की पहचान कर ली गई है। वहीं आज सुबह तक 2,211 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाल विवाह के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हमें करीब 3,500 लोगों को गिरफ्तार करना होगा।

ओवैसी ने विरोध जताते हुए बीजेपी पर दागे ये सवाल

प्रदेश सरकार के एक्शन पर ओवैसी ने भड़कते हुए कहा कि असम में पिछले 6 साल से बीजेपी की सरकार है। आप ये सब करके, इस तरह की गिरफ्तारियां करके आप एक और मुश्किल खड़ी कर रहे हैं। जिन लड़कियों की शादी हो चुकी है उनका क्या करेंगे आप, उनकी देखभाल कौन करेगा। चाहे वो किसी भी समुदाय की क्यों न हों।

अब तक सरकार ने 4 हजार केस दर्ज किए है और अभी 4 हजार दर्ज करने की बात कर रहे हैं। आप वहां पर स्कूल क्यों नहीं खोल रहे हैं। असम में आपने अब तक कितने स्कूल खोले हैं स्कूल खोलिए ना कौन रोक रहा है आपको। असम की बीजेपी सरकार मुस्लिमों के खिलाफ है। उन्होंने ऊपरी असम में भूमिहीन लोगों को जमीन दी। परंतु निचले असम में ऐसा नहीं किया।

Exit mobile version