Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
स्वामी प्रसाद मौर्य हुए सपाई, समर्थकों के साथ ली पार्टी की सदस्यता

स्वामी प्रसाद मौर्य हुए सपाई, समर्थकों के साथ ली पार्टी की सदस्यता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के कई नेता शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।सपा में स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, बृजेश प्रजापति, भगवती प्रसाद सागर, मुकेश वर्मा, रोशन लाल वर्मा, विनय शाक्य, अपना दल के चौधरी अमर सिंह, युसुफ अली, नीरज मौर्य, हरपाल सैनी शामिल हो गए है। इसके साथ ही बलराम सैनी, राजेंद्र प्रताप सिंह पटेल, अयोध्या प्रसाद पाल, बंशी सिंह पहड़िया, अमर नाथ सिंह मौर्य, प्रदीप चौधरी पार्टी में शामिल हुए।

मंत्री पद छोड़ने वाले दारा सिंह चौहान अलग से 16 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता लेंगे। यूपी में लगी आचार संहिता के बीच वर्चुअल रैली के माध्यम से ये सभी नेता आज सपा में शामिल हुए। इस रैली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद रहे. तमाम नेताओं के पार्टी में शामिल होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव का पगड़ी पहना कर सम्मान किया।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धर्म सिंह सैनी ने कहा कि अगर कोविड के प्रतिबंधन ना होते तो 10 लाख से ज्यादा लोगों की रैली कर के अखिलेश यादव का स्वागत किया जाता। उन्होंने अखिलेश को साल 2022 में यूपी का मुख्यमंत्री और साल 2024 में देश का प्रधानमंत्री बनाने की बात कही।

वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री मौर्य ने कहा कि आज का दिन भारतीय जनता पार्टी के अंत का इतिहास लिखने जा रहा है। मौर्य ने कहा कि आज बीजेपी के बड़े नेता जो कुंभकर्णी नींद सो रहे थे, जिनको कभी नेताओं, विधायकों और सांसदों से बात करने का वक्त नहीं मिता था, आज उनकी नींद हराम हो गई है। उनको नींद ही नहीं आ रही है। मौर्य ने कहा आज के बाद ऐसी आंधी चलेगी जिससे बीजेपी के परखच्चे उड़ जाएंगे।

वहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा जनता परिवर्तन चाहती है। सम्मान के लिए लड़ रहे युवाओं को लाठी मारी गई। अखिलेश ने कहा कि यह चुनाव फाइनल है। किसी ने नहीं सोचा था कि मौर्य अपनी पूरी टीम के साथ सपा में आ जाएंगे।

Exit mobile version