Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मेरठ पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने किया जनसंपर्क, जनता को गिनाए बीजेपी के काम

मेरठ पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने किया जनसंपर्क, जनता को गिनाए बीजेपी के काम

मेरठ: बीजेपी के उतर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज मेरठ के किठौर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक खरखौदा पहुंचे। जहां उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में जनता को बताया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा भाजपा का हर कार्यकर्ता हर समय जनता के बीच में रहता है चाहे चुनाव का समय हो या बीमारी का।

किठौर विधानसभा के वर्तमान भाजपा प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने अमित अग्रवाल के घर पर बसपा पार्षदों को भाजपा ज्वाइन कराई।

इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा भाजपा सत्ता बनाती है तो गरीबों का राज होगा और सपा सरकार बनाएगी तो गुंडों का राज होगा। उन्होंने कहा महिलाओं से सपा सरकार में छेड़छाड़ होती थी। जबकि भाजपा सरकार में प्रदेश में दंगाई जेल के अंदर है और शांति का माहौल है।

(अतुल शर्मा)

Exit mobile version