Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Dumka News:  9वी में फेल होने पर टीचर को पेड़ से बांधकर बच्चों ने जमकर पीटा

Web Desk by Web Desk
September 1, 2022
in क्राइम, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Dumka News: टीचर ने बच्चे को पीटा…ये तो आम बात है. लेकिन झारखंड से इसके बिल्कुल उल्टी खबर सामने आई है. ये हैरान करने वाली भी है. यहां छात्रों ने अपने टीचर की पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी. सिर्फ इसलिए क्योंकि टीचर ने उन्हें एग्जाम में कम नंबर दिए थे. इतना ही नहीं, इन स्टूडेंट्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया. इसमें ये छात्र कह रहे हैं- ‘लाइव चलाओ, लाइव चलाओ. इसको वायरल करना है. जानबूझकर कम नंबर दिया है. जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है. भुगतना पड़ेगा.’ ये घटना झारखंड के दुमका स्थित गोपीकांदर अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय की है.

टीचर को ही दे डाली फेल होने की सजा


दरअसल झारखंड बोर्ड ने शनिवार को JAC Class 9 Result की घोषणा की. इसके बाद सोमवार, 29 अगस्त 2022 को ये घटना घटी. पुलिस ने बताया कि दुमका के गोपीकांदर आवासीय स्कूल में 9वीं के 32 छात्रों में से 11 को ग्रेड DD मिला, जिसे फेल के समान माना जाता है. खराब नंबर मिलने से गुस्से में आए छात्रों ने स्कूल के मैथ्स टीचर कुमार सुमन, क्लर्क सोनेराम चौरे और अचिंतो कुमार मलिक को स्कूल कैंपस में ही आम के पेड़ से बांधा और पिटाई कर दी. उन्हें चोटें भी आई हैं.

RELATED NEWS

Sambhal Road Accident

Road Accident: तेज रोशनी बनी जानलेवा बाइक पेड़ से टकराई,दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

March 10, 2026
Plane Crash Tragedy: उड़ान जो आखिरी हुई साबित, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Plane Crash Tragedy: उड़ान जो आखिरी हुई साबित, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

February 24, 2026

टीचर पर आरोप है कि उन्होंने प्रैक्टिकल में कम नंबर दिए, जिसके कारण बच्चे फेल हो गए. क्लर्क ने Jharkhand Board की वेबसाइट पर मार्क्स अपलोड किए. हालांकि बीडीओ अनंत झा का कहना है कि ‘स्कूल मैनेजमेंट न तो प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स दिखा सका, न ही उन्हें ऑनलाइन अपलोड करने की डेट. अब तक स्पष्ट नहीं है कि बच्चे थ्योरी में फेल हुए या प्रैक्टिकल में.’

ये स्कूल झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जाता है. घटना के बारे में गोपीकांदर पुलिस थाना इंचार्ज नित्यानंद भोक्ता ने PTI को बताया कि ‘मामले में कोई FIR नहीं की गई है. क्योंकि बच्चों के करियर का ध्यान रखते हुए स्कूल प्रबंधन ने कोई लिखित शिकायत नहीं की.’ हालांकि क्लास घटनास्थल पर मौजूद क्लास 9 और 10 की कक्षाएं दो दिन के लिए सस्पेंड कर दी गईं.

पहले स्कूल के प्रिंसिपल थे पीड़ित टीचर

गोपीकांदर BDO अनंत झा के अनुसार, ‘इस स्कूल में करीब 200 छात्र पढ़ते हैं. घटना के समय इनमें से ज्यादातर मौजूद थे. जिस टीचर की पिटाई हुई वह पहले उसी स्कूल के हेडमास्टर थे. लेकिन किसी कारण से उन्हें पद से हटा दिया गया. ये शिक्षकों के बीच प्रतिद्वंद्व का भी मामला हो सकता है.’

Tags: Jharkhand Newsjharkhand viral videolatest crime news
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Sambhal Road Accident

Road Accident: तेज रोशनी बनी जानलेवा बाइक पेड़ से टकराई,दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Sahibganj Road Accident: झारखंड के साहिबगंज जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Plane Crash Tragedy: उड़ान जो आखिरी हुई साबित, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Plane Crash Tragedy: उड़ान जो आखिरी हुई साबित, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
February 24, 2026

Ranchi Delhi Plane Crash Tragedy: रांची से दिल्ली जा रहा एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान...

Jharkhand News

35 लोगों के साथ 12 वीं पास अवसर ने कर दिया खेला, इनकम टैक्स अवसर बनकर करता था नौकरी दिलाने का फ्रॉड

by Gulshan
October 28, 2025

Jharkhand News : अहमदाबाद: सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े...

मां-बाप ने एक मजबूरी के चलते 10 महीने के बच्चे को 50 हज़ार में बेचा, खबर मिलते ही सीएम ने लिया एक्शन

मां-बाप ने एक मजबूरी के चलते 10 महीने के बच्चे को 50 हज़ार में बेचा, खबर मिलते ही सीएम ने लिया एक्शन

by Gulshan
September 7, 2025

Jharkhand News : झारखंड के पलामू जिले के लेस्लीगंज इलाके से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई...

दफ्तर में मिला राजा परीक्षित को काटने वाला ’तक्षक नाग’, 100 फीट की छलांग और उड़ने वाली नागिन को देख कांपे लोग

दफ्तर में मिला राजा परीक्षित को काटने वाला ’तक्षक नाग’, 100 फीट की छलांग और उड़ने वाली नागिन को देख कांपे लोग

by Digital Desk
December 5, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम स्थित आसीएच दफ्तर में एक दूर्लभ प्रजाति के सांप की...

Next Post

KGF स्टार यश ने अयोध्या मंदिर में किया 50 करोड़ का दान, जाने पूरा सच

इस दिन करेंगे Salman Khan बिग बॉस सीजन 16 का प्रीमियर, जानें डिटेल्स

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist