Site icon News1India

Telangana: KCR ने अपनी पार्टी के नए पोस्टर से गायब किया आधा कश्मीर, BJP बोली ‘ये देश की अखंडता पर चोट है’

हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदल कर भारत राष्ट्र समिति यानी BRS कर दिया है। लेकिन सीएम के. चंद्रशेखर राव नई पार्टी अब विवाद में घिर गई है। बीआरएस पार्टी के बैनर पोस्टरों में दर्शाए गए भारत के नक्शे पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। जिसके चलते बीजेपी ने केन्द्रीय चुनाव आयोग को भी एक ज्ञापन सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है।

पार्टी के बैनर में भारत का नक्शा गलत दर्शाया

दरअसल  मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विजयदशमी के मौके पर अपनी पार्टी की साधारण सभा में तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर राष्ट्रीय स्तर पर भारत राष्ट्र समिति करने का प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन अब भाजपा ने बीआरएस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी के बैनर में भारत का नक्शा गलत दर्शाया गया है। इसे लेकर भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आयोग को एक ज्ञापन भी सौंपा है। वहीं इस ज्ञापन में भाजपा ने बीआरएस पर कार्रवाई करने की मांग की है।

भारत के संविधान के खिलाफ

इसी बीच निजामाबाद से भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी ने भी ट्विटर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में बीआरएस का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि इसमें आधा कश्मीर गायब है। बीआरएस के पोस्टर में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भारत के नक्शे के बीच नजर आ रहे हैं। भाजपा सांसद का आरोप है कि केसीआर ने भारत के नक्शे को गलत दिखाया है। यह भारत के संविधान के खिलाफ है और भारत की अखंडता का अपमान है।

पूरा जम्मू और कश्मीर भारत का हिस्सा है

आगे भाजपा सांसद ने लिखा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 में देश का क्षेत्र यह देश का परिभाषित किया गया है। पूरा जम्मू और कश्मीर भारत का हिस्सा है। पीओके को भारत के नक्शे से हटाकर केसीआर की पार्टी पाकिस्तान का समर्थन कर रही है। इसके अलावा भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. पार्थसारथी ने भी केसीआर को देश का नेता नहीं बल्कि देशद्रोही बताया।

शशि थरूर भी यही गलती कर चुके हैं

आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर भी यही गलती कर चुके हैं। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष पद का नामांकन करने के बाद थरूर एक घोषणा पत्र जारी किया था। उसमें भी भारत के नक्शे में अधूरा कश्मीर था। जिसके बाद कांग्रेस नेता थरूर की जमकर आलोचना की गई थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार किया और मैप में सुधार किया था।

ये भी पढ़े-Bihar: JP की जंयती पर शाह ने किया नमन, कहा- ‘वें सत्ता से दूर रहे और उनकी बात करने वाले सत्ता के लिए पाला बदल रहे’

Exit mobile version