Site icon News1India

Telangana: वित्त मंत्री के सवाल पर TRS ने दिया जवाब, सलेंडर पर PM की तस्वीर लगाकर लिखा ‘मोदी जी- 1105 रुपये’

2024 लोकसभा चुनाव को ताक पर रख कर विपक्षी दल महंगाई को मुद्दा बना रहा है। जिसके चलते केंद्र सरकार को जमकर निशाना बनाया जा रहा है। दरअसल शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तेलंगाना दौरे पर थी। जहां उन्होंने तेलंगाना के कामारेड्डी के जिलाधिकारी को सार्वजनिक तौर पर फटकार लगाई थी।

मुद्दा ये था कि उचित-मूल्य की दुकान (पीडीएस शॉप) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर नहीं लगी हुई थी। जिसपर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भड़कते हुए जिलाधिकारी से सवाल किया था।

जिसके बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति ने वित्त मंत्री के सावाल के जवाब में पलटवार किया है।

जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस व्यवहार पर तेलंगाना राष्ट्र समिति ने पीएम मोदी की तस्वीर लगाकर अपने अंदाज में ही जवाब दिया है। दरअसल तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर सिलेंडर के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा दी। बवाल तो तब हुआ जब कार्यकर्ताओं ने तस्वीर के साथ लिखा, “मोदी जी- 1105 रुपये।”

वहीं तेलंगाना राष्ट्र समिति ने जिलाधिकारी को फटकार लगाने पर सीतारमण की आलोचना की है। निर्मला सीतारमण की यात्रा के एक दिन बाद पार्टी ने वित्त मंत्री पर पलटवार किया। साथ ही मोदी को निशाना बनाते हुए महंगाई पर प्रदेश की जनता ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की गई है। तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकर्ताओं ने तस्वीर के द्वारा सलेंडर की बढ़ी हुई कीमत पर नाराजगी जताई है।

ये भी पढ़े-Ghazipur: बाहुबली मुख्तार अंसारी के सालों ने कोर्ट में गुपचुप किया सरेंडर, वकील लियाकत अली ने की पुष्टि…

Exit mobile version