Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
श्राद्ध कार्यक्रम का भोज कर रहे लोगों को कार ने रौंदा, 18 लोग गंभीर रूप से घायल और 1 की मौत

Bihar News: श्राद्ध कार्यक्रम का भोज कर रहे लोगों को कार ने रौंदा, 18 लोग गंभीर रूप से घायल और 1 की मौत

बिहार सारण में बड़ा हादसा हुआ है एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे चल रहे श्राद्ध कार्यक्रम से भोज खा कर लौट रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 1 व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जल्द से जल्द आनन फानन में भर्ती कराया गया है।

दरअसल घटना मशरक के लखनपुर गोलंबर के नजदीक कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव को है। गांव में श्राद्ध भोज का कार्यक्रम चल रहा था , लोग सड़क पर बैठकर खा रहे थे। तभी अनियंत्रित जाइलो कार सड़क किनारे दुकान को तोड़ते हुए बस्ती में जा घुसी। बता दें कि गांव के ही हीरा राम के घर श्राद्ध कार्यक्रम का भोज चल रहा था, तभी भोज में खा रहे लोग कार की चपेट में आ गए। जिससे 18 लोग घायल हो गए और 1 की मौत हो गई। मारने वालों की पहचान सिवान का बाजीतपुर निवासी सुरदर्शन प्रसाद के रूप में हुई है। मृतक अपने रिश्तेदारों के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में आया हुआ था। वहीं घटना के बाद अक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर प्रर्दशन करने लगे। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। गंभीर रूप से कई ज़ख्मी लोग सीमावर्ती आस पास के प्राइवेट क्लिनिक में इलाज करा रहे हैं। जबकि अन्य लोगों का इलाज मशरक सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कार चालक सहित अन्य शराब के नशे में थे।घटना से अक्रोशीत लोग मुख्य सड़क को जम कर बैठे रहे। पुलिस भी घटनास्थल पर दल बल के साथ जमी हुई थी।

Exit mobile version