Site icon News1India

पुलिस की गिरफ्त से बदमाश ने की भागने की कोशिश, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

गाज़ियाबाद: उत्तरप्रदेश के गाज़ियाबाद इलाके में एक बदमाश पुलिस की गिरफ्त से भागते हुए घायल हो गया। घायल बदमाश को पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना गाज़ियाबाद के इंद्रापुरम की है। हिंडन नदी की पटरी पर यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया की शामली निवासी कमल उर्फ़ कुल्लू को बाइक चोरी व लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल व पश्चिम तक वारदातों को अंजाम दिया करता था। पुलिस उसे अपने साथियो व अन्य चोरी का सामान बरामद करने हेतु अपने साथ लेकर जा रहे थी।

इसी बीच रास्ते में आरोपी टॉयलेट के लिए रुकने को बोला और जैसे ही पुलिस ने उसे गाड़ी से उतारा तो आरोपी ने सिपाही की सरकारी पिस्तौल छीन पुलिस पर हमला कर दिया व भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण वह वही गिर गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

(ऋषभ गोयल)

Exit mobile version