Site icon News1India

250 रूपए फीस के लिए टीचर ने ली दलित छात्र की जान, महज 13 साल का था मासूम

यूपी के श्रावस्ती के बनकटवा खुर्द गांव बड़ा ही दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक टीचर ने मात्र 250 रूपए फीस के लिए 13 साल के मासूम की जान ले ली। टीचर का नाम अनुपम पाठक बताया जा रहा है।

टीचर ने फीस न मिलने के कारण दलित छात्र ब्रजेश को पीट-पीटकर मार डाला। मासूम तीसरी कक्षा का छात्र था। जिसको टीचर ने इतना मारा कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने टीचर के उपर सख्त से सख्त कार्यवाही मांग की है।

फिलहाल मृतक छात्र के परिजनों की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ 323, 504, 506 और 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इसी बीच मृतक छात्र के चाचा बताया कि मेरा भतीजा बृजेश 8 अगस्त को अपने घर से पढ़ने के लिए पंडित ब्रम्हदत्त उमा विद्यालय चैलाही गया था। जहां स्कूल के अध्यापक अनुपम पाठक ने मेरे भतीजे को बहुत मारा पीटा। इलाज के दौरान बृजेश की 17 अगस्त को मौत हो गई।

वहीं छात्र की मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर भिनगा सिरसिया मार्ग जाम कर दिया था। हालांकि पुलिस ने सबको समझा बुझाकर जाम खाली कराया था।

इस दौरान एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने बताया की थाना सिरसिया क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्चे की जो अपने गांव के पास एक स्कूल में पढ़ता था। उसकी 17 अगस्त को मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर नामित अभियुक्त टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

ये भी पढ़े-श्रीकांत के समर्थन में त्यागी समाज का धरना-प्रदर्शन आज, शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Exit mobile version