यूपी के सहारनपुर से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक वैन और ट्रक की भिड़ंत से दर्दनाक हादसा हो गया। इस भयानक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें तीन दिन पहले ही मामा भांजे ने मिलकर मारुति वैन खरीदी थी। वह उन्हीं की आखिरी सवारी बन जाएगी इसका उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था। सहारनपुर में हुई सड़क दुर्घटना पर सीएम योगी ने भी दुख प्रकट किया। साथ ही उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

दरअसल सहारनपुर में कस्बा मिर्जापुर के रहने वाले आदिल की शादी डेढ़ साल पहले आसमा से हुई थी। आसमा सात माह की गर्भवती थी। रविवार शाम वह अपने मामा मशकूर व ननिहाल के चार अन्य रिश्तेदारों के साथ अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सहारनपुर शहर आ गया था।
रात करीब 9 बजे जब गांव लौटते हुए वह दिल्ली- यमुनोत्री हाईवे स्थित गंदेवड़ गांव के पास पंहुचे तो सामने से आ रहे ट्रक की वैन से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस भयानक हादसे में आदिल, उसकी गर्भवती पत्नी आसमा, मामा मशकूर तथा मामी रुखसार की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि आदिल की मां सुल्ताना व एक अन्य मामी रिहाना की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अहतियात को देखते हुए पुलिस बल के साथ सीओ डटे रहे।
ये भी पढ़े-


















