Site icon News1India

Chamba Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 की मौत, 3 घायल

Chamba Accident : चंबा जिले में ब्रंगाल-मंगलेरा सड़क मार्ग पर द्रबला के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार को खाई में गिरता देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी मयंक चौधरी ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

Exit mobile version