Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
दो भाईयों ने धारदार हथियार से ली युवक जान, बहन की हत्या की फिराक

दो भाईयों ने धारदार हथियार से ली युवक जान, बहन की हत्या की फिराक में थे आरोपी

हरदोई। देश में कानून व्यवस्था के बाद भी क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में यूपी के हरदोई ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां दो भाईयों ने मिलकर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबित मृतक युवक के आरोपी की बहन के साथ अवैध संबंध थे। कई बार समझाने के बाद भी जब युवक नहीं माने तो दोनों भाईयों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी थी।

मढ़पाई मोड़ से दोनों गिरफ्तार

मृतक का नाम रामकुमार बताया जा रहा है। जिसका शव खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने इस घटना में गांव के ही मोहित व राहुल दो भाईयों को गिरफ्तार किया है। युवक की धारदार हथियार से हत्या के बाद दोनों भाई घर से फरार हो रहे थे। लेकिन पुलिस ने मढ़पाई मोड़ से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

इसी बीच एसपी राजेश दिवेदी ने बताया कि पूछताछ के दौरान राहुल व मोहित ने बताया कि रामकुमार पुत्र अन्नतराम दो सालों से उनकी बहन से अवैध संबंध थे। जिसके बारे में मृतक युवक को कई मर्तबा समझाया गया था। लेकिन युवक ने उनकी कोई बात नहीं मानी। राहुल ने 05 दिन पहले भी अपनी बहन को युवक से मिलते हुए देखा था। इसी बात से नाराज होकर दोनों भाईयों ने युवक को मारने की योजना बनायी।

बहन की भी हत्या करने की योजना

सोमवार की सुबह रामकुमार को खेत में अकेला जाता हुआ देखकर हम दोनों ने खेत पर पहुंचकर रामकुमार पर कुल्हाडी से मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद आलाकत्ल को अपने घर के कमरे में बक्से के पीछे छिपा दिया। आरोपियों ने बताया कि हम अपनी बहन की भी हत्या करने की योजना बना रहे थे। लेकिन पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

ये भी पढ़े-दलित नाबालिक युवती को घर से अगवा कर किया दुष्कर्म, 3 दिन कैद में रही युवती

Exit mobile version