Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
श्रीकांत के समर्थन में महापंचायत करेगा त्यागी समाज, मोदीनगर में जुटी भीड़

श्रीकांत के समर्थन में महापंचायत करेगा त्यागी समाज, मोदीनगर में जुटी भीड़ ने दी ये चेतावनी

श्रीकांत त्यागी का मामला अब तुल पकड़ता जा रहा है। दरअसल मोदीनगर श्रीकांत त्यागी और उनकी पत्नी अन्नू त्यागी के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग जुटे दिखाई दिए। इस दौरान सभी से समर्थन के लिए अपील भी की गई। जिसके बाद अब त्यागी समाज ने महापंचायत की तैयारियां तेज कर दी है।

श्रीकांत त्यागी और उनकी पत्नी अन्नू त्यागी के समर्थन में 21 अगस्त महापंचायत होगी। गौतमबुद्ध नगर के गेझा में होने वाली महापंचायत के लिए त्यागी समाज ने अपनी पूरू ताकत झोंकी दी है। प्रदेश व आसपास के गांवों से त्यागी समाज के लोगों को जोड़ा जा रहा है।

मोदीनगर के 40 गांवों में बुलाई पंचायत

जिसके चलते मोदीनगर के 40 गांवों में पंचायत बुलाकर लोगों से महापंचायत में शामिल होने की अपील की गई।वहीं संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश त्यागी के नेतृत्व में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी से लखनऊ में मुलाकात की। महापंचायत में मांग पत्र लेने के लिए राज्य स्तरीय अधिकारियों को भेजने की बात कही गई।

त्यागी समाज ने दी चेतावनी


इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल कर्नल रिटायर्ड तेजेंद्र पाल त्यागी, राजकुमार त्यागी, मेरठ से सुनील त्यागी शामिल रहे। सभी ने कहा कि उन्हें जिले के अधिकारियों पर भरोसा नहीं है। इसी बीच सुरेश त्यागी ने बताया कि महापंचायत में उत्तर प्रदेश के साथ बिहार, हरियाणा के काफी संख्या में समाज के लोग भाग लेंगे। उन्होंने चेतावानी देते हुए कहा कि श्रीकांत व उनकी पत्नी के साथ त्वरित न्याय नहीं किया गया तो त्यागी समाज आंदोलन की राह पर जाएगा।


वहींसमिति के महामंत्री भूषण त्यागी ने बताया कि श्रीकांत त्यागी पर इनाम घोषित कर गैंगस्टर एक्ट लगा दी गई। साथ ही श्रीकांत की पत्नी पत्नी अनु त्यागी को भी अवैध रूप से हिरासत में रखकर प्रताड़ित किया गया। इस तरह के अन्याय को कभी सहन नहीं किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने गांवों में बैठकर 21 तारीख को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने की अपील की।

ये भी पढ़े-UP: अस्पताल में कागजों पर हो रही सफाई, हॉस्पिटल है या बीमारी का घर डिप्टी CM ने की कार्रवाई

Exit mobile version