Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
श्रीकांत के समर्थन में त्यागी समाज का धरना-प्रदर्शन आज, शहर में ट्रैफिक..

श्रीकांत के समर्थन में त्यागी समाज का धरना-प्रदर्शन आज, शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

महिला से गाली-गलौज के आरोप में श्रीकांत त्यागी जेल में है। पूरा त्यागी समाज श्रीकांत के समर्थन खड़ा हो गया है। बीते दिन त्यागी समाज ने 40 गांव की पंचायत बुलाकर आज होने वाली महपंचायत में सहयोग देने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा ने आज यानी 21 अगस्त को नोएडा में धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

वहीं संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है हमारी तैयारियां पूरी हैं। पूरे त्यागी समाज के लोग अलग-अलग जिलों से नोएडा पहुंचेंगे। उनका कहना है कि हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्वक रहेगा।

मांगें नहीं मानी तो प्रदर्शन जारी रहेगा

वहीं सुनील कुमार त्यागी ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं प्रदर्शन जारी रहेगा। त्यागी समाज ने कहा कि हम लोग बड़ी संख्या में प्रदर्शन करने पहुंचेंगे और अपनी मांगों को रखेंगे। अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं तो आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इसी बीच मेरठ के एसपी सिटी भटनागर ने कहा कि सभी पर निगाह रखी जा रही है। कोई ऐसा अलर्ट तो नहीं जारी हुआ है। लेकिन निगाह रखी जा रही है ताकि कोई वाद विवाद की स्थिति पैदा न हो।

त्यागी समाज के धरना प्रदर्शन को लेकर नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार महर्षि आश्रम रामलीला मैदान पर प्रस्तावित महापंचायत के दौरान यातायात डायवर्जन किया गया है।

वहीं फेस-2 से गेझा तिराहा से महर्षि आश्रम चौक होकर लोटस ब्लू बर्ड तिराहा से नोएडा की ओर जाने वाला यातायात गेझा तिराहा से श्रमिक कुंज चौक होकर फरीदाबाद फ्लाई ओवर सेक्टर 105 चौक, हाजीपुर चौक से जा सकेगा।

फेस-2 की ओर जाने वाला यातायात

साथ ही हाजीपुर चौक से लोटस ब्लू बर्ड तिराहा होकर महर्षि आश्रम चौक से फेस-2 की ओर जाने वाला यातायात हाजीपुर चौक से सेक्टर 105 चौक, श्रमिक कुंज चौक, गेझा तिराहा, एल्डिको चौक से फेस-2 होकर जा सकेगा।

लिंक रोड होकर लोटस ब्लू बर्ड तिराहा होकर महर्षि आश्रम चौक से फेस-2 की ओर जाने वाला यातायात सैमसंग चौक सैक्टर 81 होकर या प्रतीक बिल्डिंग तिराहा, लोटस ब्लू बर्ड तिराहा, हाजीपुर चौक से सैक्टर 105 चौक, गेझा तिराहा, एल्डिको चौक से फेस-2 होकर जा सकेगा। इसके अलावा यथार्थ अस्पताल तिराहे से महर्षि आश्रम चौक से नोएडा की ओर जाने वाला यातायात श्रमिक कुंज चौक, सेक्टर 105 चौक, हाजीपुर चौक होकर जा सकेगा।

हेल्पलाइन नंबर 9971009001

वहीं डीएससी रोड होकर महर्षि आश्रम चौक से फेस-2 की ओर जाने वाला यातायात प्रतीक बिल्डिंग तिराहा, लोटस ब्लू बर्ड तिराहा, हाजीपुर चौक से सेक्टर 105 चौक, गेझा तिराहा, एल्डिको चौक से फेस-2 होकर जा सकेगा।

लोटस ब्लूवर्ड सोसायटी तिराहा से महर्षि आश्रम चौक तक मार्ग यातायात आवागमन के लिए प्रतिबंधित रहेगा। यातायात से जुड़ी जानकारी के लिए यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर के हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकता है।

ये भी पढ़े-हिमाचल प्रदेश में बारिश का तांडव, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 22 लोगों की मौत, कई लापता

Exit mobile version