Site icon News1India

अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला बैंक कर्मचारी के साथ की लूट, नगदी और जेवर समेत दस्तावेज लेकर हुए फरार

बुलंदशहर: कोतवाली क्षेत्र स्याना में दिन ढलते ही ही बैंक कर्मचारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने घटना को शाम 7:30 बजे अंजाम दिया। बैंक कर्मचारी महिला अपने बेटे के साथ कस्बा बुगरासी आ रही थी। इसी दौरान स्याना से बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने हाजीपुर पुलिया के पास तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। बैंक कर्मचारी से अज्ञात बदमाशों नेबन्दूक की नोक पर कानों के कुंडल, सोने की अंगूठी, बैंक की पासबुक, एटीएम एवं 5 हजार कैश लूट कर फरार हो गए।

घटना की सूचना पाते ही सीओ वंदना शर्मा व कोतवाली प्रभारी स्याना मौके पर पहुंचे और घटना का बारीकी से निरीक्षण कर जांच में जुट गए। पीड़ित बैंक महिला कर्मचारी ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ स्याना कोतवाली में तहरीर दी है। पूरे मामले पर स्याना सीओ वंदना शर्मा ने कहा है कि हम घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे। बारीकी से जांच कर रहे हैं जल्द से जल्द अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी होगी और खुलासा किया जाएगा। पीड़ित की तहरीर ले ली है और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

(अशोक कुमार)

Exit mobile version