Site icon News1India

आज प्रचार के आखिरी दिन पूर्वांचल में ताबड़तोड़ रैलियां, जानें सभी नेताओं का कार्यक्रम

UP 7th Phase Election: यूपी की चुनावी जंग में अब एक चरण का मतदान बाकी है, जिसके लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. इस बीच सभी पार्टियां पूरी दमखम से प्रचार में जुटी हैं. सभी दलों के नेता पूर्वांचल में डेरा डाले हुए हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दो दिन से काशी में डटे हैं. कल पीएम में वाराणसी (Varanasi) में रोड शो किया. आज भी पीएम मोदी वाराणसी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) जौनपुर में रैली करेंगे, वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भदोही में प्रचार करेंगे.  

जानकारी के मुताबिक सीएम योगी (CM Yogi) सोनभद्र, भदोही और आजमगढ़ में ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी आजमगढ़, मिर्जापुर और जौनपुर में रैली करेंगे. बता दें कि चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की 54 सीटों में से चकिया, राबर्ट्सगंज व दुद्दी पर शाम 4 बजे और बाकी 51 सीटों पर शाम 6 बजे प्रचार समाप्त हो जाएगा.

ये है नेताओं का तय कार्यक्रम

Exit mobile version