Site icon News1India

UP: निजी अस्पतालों में मची लूट से खफा BJP विधायक सुरेंद्र चौधरी ने CM  योगी को लिखा पत्र

यूपी के निजी अस्पतालों ने लूट मचा रखी है। जिससे देखकर बीजेपी विधायक सुरेन्द्र चौधरी बहुत परेशान है। इस भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए बीजेपी के एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। निजी अस्पतालों की लूट से बीजेपी के एमएलसी सुरेंद्र चौधरी खफा है। क्योंकि कई बार शिकायत करने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग सुधरने का नाम नहीं लिया। साथ ही उन्होंने बर्जी गांव में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मुख्यमंत्री से भी मांग की है। एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से शिकायत और स्वास्थ्य केंद्र बनवाने की मांग भी की है।

उन्होंने पत्र में लिखा कि आपको सादर अवगत कराना है कि जनपद प्रयागराज में गांव बर्जी विकास खण्ड बहरिया अत्यंत गरीब व पिछड़े वर्ग की एक बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां की जनता को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को अत्याधिक दूरी और अत्यंत  कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। यहां कुछ निजी अस्पताल है जो छोटी चीज के लिए मोटी रकम वसूल करते है। इसलिए जनहित में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाना आवश्यक है। वहीं जिसके लिए ग्राम सभा की जमीन भी उपलब्ध है।

आपको बता दें इस पत्र में बीजेपी विधायक गांव वालों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं में होने वाली परेशानी और निजी अस्पतालों में मची लूट को उजागर किया है। अब देखना होगा सीएम योगी इस पत्र पर कब तक एक्शन लेते है।

ये भी पढ़े-आजमगढ़: जेल में रमाकांत यादव से आज अखिलेश करेंगे मुलाकात, जहरीली शराब कांड के आरोप में जेल में बंद हैं सपा विधायक

Exit mobile version