Site icon News1India

UP Election Result 2022: प्रदेश में कांग्रेस और बसपा की ‘लाज’ बचाने वाले प्रत्याशियों के बारे में जानिए

नोएडा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने दो सीटें और बसपा ने एक सीट जीती। अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिरकार कांग्रेस और बसपा की लाज बचाने वाले यह उम्मीदवार कौन है। आपको बताते है कि आखिरकार वो कौन से प्रत्याशी है जिसने कांग्रेस और बसपा की इज्जत सूबे में बचा ली।

अराधना मिश्रा- रामपुर खास में अराधना मिश्रा ने बीजेपी के नागेश प्रताप सिंह को 14 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। अराधना मिश्रा को 84334 वोट मिले तो नागेश प्रताप को 69593 वोट हासिल हुए। वोट शेयर की बात करें तो अराधना मिश्रा को 50.27 फीसदी वोट मिले। नागेश प्रताप के हिस्से में 41.49 फीसदी वोट आए।

वीरेंद्र चौधरी जीते- फरेंदा में वीरेंद्र चौधरी ने बीजेपी के बजरंग बहादुर सिंह को 1087 वोटों से शिकस्त दी। वीरेंद्र चौधरी को 85181 वोट और बजरंग बहादुर को 83935 वोट मिले।

उमाशंकर सिंह- यूपी में बसपा ने एकमात्र बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट जीतने में सफलता पाई है। यहां से बसपा के टिकट पर उमाशंकर सिंह ने तीसरी बार जीत हासिल की है। रसड़ा विधान सभा सीट से 87,887 वोट पाकर उमाशंकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के महेंद्र को 6,583 वोटों के अंतर से हरा दिया। बसपा के लिए रसड़ा विधानसभा सीट पुरानी है और उमाशंकर सिंह ने यहां से हैट्रिक लगाई है।

Exit mobile version