UP Election Result 2022: यूपी चुनाव में टूटे मिथक, दशकों बाद इतिहास हुआ रिपीट

नोएडा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए है। बीजेपी ने बहुमत के साथ 273 सीटें जीती है। वही समाजवादी पार्टी ने 125, बसपा ने 1, कांग्रेस ने 2 और अन्य के खाते में दो सीटें गई। इस चुनाव में कई मिथक भी टूटे और दशकों बाद इतिहास ने खुद को दोहराया है। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में एक बार फिर वही हुआ जो आज से 37 साल पहले हुए था। बस फर्क इतना है कि उस समय कांग्रेस थी और आज उसकी जगह बीजेपी है। 1985 के बाद अब जाकर यूपी में सरकार रिपीट हो रही है।

दशकों बाद यूपी में इतिहास दोहराया गया

1985 के बाद से कभी ऐसा नहीं हुआ जब सरकार रिपीट हुई हो। 1989 में जब यूपी में चुनाव हुए तो जनता दल की सरकार बनी और मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस के जाते ही प्रदेश में अस्थिरता का माहौल रहा। आलम ये रहा कि 1989 से 2002 तक 8 मुख्यमंत्री बदल गए और दो बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया।

2002 के चुनाव के बाद से प्रदेश में फिर स्थिरता लौटी। 2002 के चुनाव में पुराने गिले-शिकवे भुलाकर मायावती और मुलायम सिंह यादव साथ आए और सपा-बसपा गठबंधन की सरकार चलाई। उसके बाद 2007 में बीएसपी और 2012 में समाजवादी पार्टी ने बहुमत के साथ सरकार बनाई। वही 2017 में बीजेपी की सरकार बनी और मुख्यमंत्री के पद पर योगी आदित्यनाथ विराजमान हुए।

सीएम योगी ने तोड़ा मिथक

वही सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक और मिथक तोड़ दिया। माना जाता था कि जो सीएम नोयडा जाता है उसकी सत्ता में वापसी नहीं होती है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच सालों में कई बार नोयडा आये और इस बार सत्ता में वापसी कर उन्होंने सारे मिथक तोड़ दिए।

Exit mobile version