Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
जानिए उत्तर प्रदेश में किस विधायक के पास है करोड़ों की संपत्ति, विधायकों के पैसों का गुणा-गणित समझने के लिए पढ़े पूरी खबर

जानिए उत्तर प्रदेश में किस विधायक के पास है करोड़ों की संपत्ति, विधायकों के पैसों का गुणा-गणित समझने के लिए पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधानसभा का चुनाव खत्म हो चुका है. वहीं पांचों राज्यों का परिणाम भी घोषित हो गया है. ऐसे में बात करें उन दिग्गजों की जिन्होंने अपनी किस्मत इस विधानसभा चुनाव में आजमाई. लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा, चलिए हम आपको बताते है. वो कौन से प्रत्याशी है जिन्हें मैदान में किस्मत के साथ कर्ज में डुबना पड़ा. साथ ही यूपी के वो कौन से 366 विधायक है जो करोड़पति है।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश में 403 विधायकों में से 366 विधायक करोड़पति है. जिसमें सपा के 111 और बीजेपी के 233 विधायक है जो करोड़ो में है 37 विधायक ऐसे भी है. जिनके पास 1 करोड़ से कम की संपत्ति है और 23 विधायक वो है जिनकी संपत्ति 1 करोड़ से 50 लाख के बीच में. सिर्फ दो विधायक ऐसे है जिनके पास 10 लाख से कम संपत्ति है. वहीं मैदान में बात 1734 करोड़पित प्रत्याशी उतरे थे लेकिन 366 को ही जीत मिली। ये वो टॉप के 10 प्रत्याशी है जो विधानसभा के चुनाव में हार गए. और जिनपर 3 करोड़ से अधिक का कर्ज है. विधायकों के पैसों का गुणा गणित।

सबसे पहले 10 जीते हुए सबसे अमीर विधायकों का नाम

नामपार्टीविधानसभासंपत्ति
1अमित अग्रवालबीजेपीमेरठ कैंट148 करोड़
2मो. नासिरसपामुरादाबाद ग्रामीण60 करोड़
3राकेश पांडेसपाजपुर59 करोड़
4रानी पक्षालिका सिंहबीजेपीबाह58 करोड़
5मयंकेश्वर सिंहबीजेपीतिलोई58 करोड़
6उमाशंकर सिंहबसपारसाड़ा54 करोड़
7प्रवीण पटेलबीजेपीफलपुर40 करोड़
8अखिलेश यादवसपाकरहल40 करोड़
9राकेश सचानबीजेपीभोगनीपुर37 करोड़
10नंदगोपाल गुप्ता नंदीबीजेपीइलाहाबाद दक्षिणी37 करोड़

सबसे अधिक पैसा लेकर चुनाव में उतरे 10 में से 9 हार गए

नवाब काजिल अली खान इस विधानसभा के सबसे अमीर प्रत्याशी थे। उनकी कुल संपत्ति 296 करोड़ रुपए की है। इसके अलावा ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली की संपत्ति 195 करोड़ की है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुप्रिया ऐरन हैं उनकी कुल संपत्ति 147 करोड़ है। ये सभी प्रत्याशी हार गए।


1अमित अग्रवालबीजेपीमेरठ कैंट148 करोड़
2मो. नासिरसपमुरादाबाद ग्रामीण60 करोड़
3राकेश पांडेसपाजलालपुर59 करोड़
4रानी पक्षालिका सिंहबीजेपीबाह58 करोड़
5मयंकेश्वर सिंहबीजेपीतिलोई58 करोड़
6उमाशंकर सिंहरसाड़ा54 करोड़
7प्रवीण पटेलबीजेपीफूलपुर40 करोड़
8अखिलेश यादवसपाकरहल40 करोड़
9राकेश सचानबीजेपीभोगनीपुर37 करोड़
10नंदगोपाल गुप्ता नंदीबीजेपीहाबाद दक्षिणी37

सपा विधायक पर 23 तो बसपा और बीजेपी के विधायक पर 13-13 करोड़ का कर्ज

जलालपुर सीट से सपा के टिकट पर जीते राकेश पांडेय के ऊपर 23.22 करोड़ रुपए का कर्ज है। दूसरे नंबर पर मथुरा कैंट से विधायक बने अमित अग्रवाल हैं। उन पर 13.29 करोड़ रुपए और बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह पर भी 13.02 करोड़ रुपए का कर्ज है। कुल 30 विधायक ऐसे हैं, जिन पर 3 करोड़ रुपए से अधिक की देनदारियां हैं। आइए 10 सबसे बड़े कर्जदार विधायकों का कर्ज दिखाते हैं।

विधायकपार्टीविधानसभाकर्ज
1राकेश पांडेयसपाजलालपुर23.22 करोड़
2अमित अग्रवालबीजेपीमथुरा कैंट13.29 करोड़
3उमाशंकर सिंहबीएसपीरसड़ा13.02 करोड़
4विकास गुप्ताबीजेपीअयाह शाह12 करोड़
5ओमकारबीजेपीनेहतौर12 करोड़
6राकेश सचानबीजेपीभोगिनीपुर8 करोड़
7सिद्धार्थ नाथ सिंहबीजेपीइलाहाबाद पश्चिमी7.60 करोड़
8आर्यन खानसपालखनऊ वेस्ट6.71 करोड़
9मारियासपामटेरा5.83 करोड़
10प्रकाश द्विवेदीबीजेपीबांदा5.81 करोड़

114 विधायकों पर एक रुपया भी कर्ज नहीं

चुनाव जीतने वालों में 114 विधायक ऐसे भी हैं, जिन पर एक रुपए का भी कर्ज नहीं है। इसमें सपा गठबंधन के आजम खान, नाहिद हसन समेत 35 नाम शामिल हैं। बीजेपी गठबंधन के 76 नामों में बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन, आसीम अरुण शामिल हैं। कुण्डा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा उर्फ मोना और वीरेंद्र चौधरी पर भी कोई कर्ज नहीं है।

टॉप 10 मुकदमों वाले सभी प्रत्याशी सपा के, 6 पर कोई कर्ज नहीं

रामपुर से विधायक चुने गए आजम खान पर 87 मुकदमे दर्ज हैं। उनकी संपत्ति 6 करोड़ है। उन पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पर 43 मुकदमे दर्ज हैं, उन पर भी किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है। तीसरे नंबर पर सरधाना से विधायक चुने गए अतुल प्रधान हैं। उन पर 38 मुकदमे हैं। उन पर भी कोई कर्ज नहीं है। 11वें नंबर पर बीजेपी गठबंधन की निषाद पार्टी से मेंहदावल सीट पर अनिल कुमार त्रिपाठी जीते थे। उनके खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज हैं। 3.48 करोड़ रुपए कर्ज हैं।

Exit mobile version