Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Politics: BJP का मिशन ‘पसमांदा’ शुरू, आंकड़ो से जानिए ये मिशन क्यों है जरुरी

Juhi Tomer by Juhi Tomer
October 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, देश, राज्य, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के मुस्लिम वोटरों पर अपनी नज़र जमा दी हैं। इसी के चलते यूपी निकाय और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने मुस्लिम वर्ग के बीच सोशल इंजीनियरिंग की शुरुआत की है। इसी क्रम में भाजपा पसमांदा मुस्लिम बुद्धिजीवी सम्मेलन कर रही है। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा लखनऊ के क्राइस्टचर्च कॉलेज में आज इस सम्मेलन का आयोजित करेगा। माना जा रहा है कि इस सम्मेलन के जरिये बीजेपी पिछड़े और शोषण के शिकार 85 फीसदी पसमांदा मुस्लिम समाज को अपनी ओर खींचने की कोशिश करेगी। ऐसे में भाजपा का यह दांव विपक्षी पार्टियों का सिरदर्द काफी बढ़ा सकता है। क्योकि पीएम मोदी भी इससे पहले पसमांदा मुस्लिमों के हक को लेकर कई बार बात कर चुके हैं। बाराबंकी जिले में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईन ने बीजेपी की इस पहल का स्वागत करते हैं। वसीम राईन ने इसके लिये पीएम मोदी, सीएम योगी, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का धन्यवाद भी किया।

दरअसल, तीन माह पहले जुलाई में बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हैदराबाद में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी से परमांदा मुसलमानों तक पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया था। ऐसे में राजधानी में होने जा रहे सम्मेलन को मुसलिम समुदाय में पार्टी की पैठ बढ़ाने की दिशा में बीजेपी के रोडमैप का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

RELATED NEWS

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

February 26, 2026
SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

February 9, 2026

बीजेपी सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री और मोर्चा के महामंत्री दानिश आजाद अंसारी का कहना है कि बीजेपी आज अल्पसंख्यक समाज की पहली पसंद है। इस सरकार में बिना भेदभाव को मुस्लिम समाज को लाभ मिल रहा है। मुस्लिमों को हर स्तर के बढ़ाने का प्रयास हो रहा है। इसका सीधा उदाहरण अभी हालमें हुए आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली है. दोनों सीटों पर मुस्लिम वोटों की संख्या ठीक-ठाक है. यह इस बात को दशार्ता है कि मुस्लिमों की पसंद अब बीजेपी बन रही है. विपक्षी दल केवल वोट बैंक के चक्कर मे भ्रम फैलाते रहेंगे।

आपको बता दें कि निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी के सूत्रों का कहना कि बीजेपी ऐसे वार्ड और नगर पंचायतों में भी अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतार सकती है, जहां अधिकतर अल्पसंख्यक वोटर है। पार्टी के अलपसंख्यक मोर्चे ने इस मिशन पर काम शुरु कर दिया है। प्रदेश भर में मोर्चा की बैठकों का सिलसिला शुरु हो रहा है। 200 से ज्यादा नगर पालिका, नगर पंचायत की ऐसी सीटें हैं, जहां मुस्लिम वोट निणार्यक स्थिति में है। माना जा रहा है कि ये तैयारी सिर्फ निकाय चुनाव की नहीं बल्कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है. इसी मकसद बीजेपी लगातार पसमांदा मुसलमानों की बात कर रही है ताकि अल्पसंख्यकों में सेंध लग सके।

Tags: BJPpasmandaPolitics Newstop politics news in hindiUP Politics
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

UGC Bill Political Tussle:यूजीसी बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी...

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Voter List Revision: देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी...

Maurya rebukes Yadav on US India deal

Ind US Trade deal: केशव प्रसाद मौर्या ने किसको कहा बगैर जानकारी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ना बोले

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

US India Trade Deal:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव...

Aparna yadav haridwar controversy

Aparna Yadav Controversy:गंगा स्नान के दौरान मीडिया से क्यों हुआ टकराव, तलाक की अफवाहों ने बढ़ाई सियासी हलचल

by SYED BUSHRA
January 24, 2026

Aparna Yadav Controversy: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उभरता नाम और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा...

Aparna Yadav Prateek Yadav dispute

Yadav Dispute: किसके इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा सियासी और पारिवारिक बवाल, क्या अकाउंट हुआ था हैक

by SYED BUSHRA
January 20, 2026

Prateek yadav instagram post:उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ा एक निजी मामला इन दिनों चर्चा में है। अपर्णा यादव और...

Next Post

चीन को जवाब देने के लिए भारतीय सेना  ने तैनात किया 'बैटल ग्रुप', जानिये इस ग्रुप की क्या है खासियत

Bollywood: क्या बॉलीवुड हिंदू धर्म को टारगेट करता है? अब तक दूसरा धर्म होता तो सिर कलम हो जाता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist