Site icon News1India

शाहजहांपुर में सड़क पर पढ़ी नमाज, जमकर कटा बवाल! कहा- नहीं मालूम थे यूपी ने नियम

शाहजहांपुर में कोलकाता से अजमेर जा रहे जायरीन नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे नमाज पढ़ते नजर आए। सड़क पर नमाज पढ़ते देख विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नमाज पढ़ रहे लोगों से कान पकड़वा कर उठक बैठक लगवाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 17 नमाजियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। साथ ही बस का चालान किया गया।

मामला थाना तिलहर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 पर कछियाना खेड़ा के पास का है। जहां सोमवार शाम जायरीन को लेकर कोलकाता से अजमेर जा रही बस ढाबे पर रुकी थी। इसी दौरान बस में सवार यात्रियों ने नेशनल हाईवे के किनारे सड़क पर कपड़ा बिछाकर नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। इसी बीच वहां से गुजर रहे विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने उनका वीडियो बना लिया। सड़क पर नमाज पढ़ता देख विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। हालांकि अपनी भूल के लिए नमाज पढ़ रहे लोगों ने कान पकड़कर माफी मांगी। हालांकि इसके बाद भी नमाज पढ़ रहे लोगों से विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उठक बैठक भी लगवाई और उत्तर प्रदेश में ऐसा ना करने की चेतावनी दी।

नमाज पढ़ने वालों ने कहा- नहीं मालूम थे यूपी ने नियम


सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घटनास्थल से सभी जायरीनों को बस में भरकर थाने ले जाया गया। जहां पुलिस ने 17 जायरीनों का शांति भंग में चालान कर दिया। इसके अलावा बस का भी चालान किया गया। सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों का कहना है कि उन्हें उत्तर प्रदेश के नियम नहीं मालूम थे, जिसके चलते उनसे गलती हुई है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश की जमीन पर कहीं पर भी नमाज ना पढ़ने की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगा रखा है। घटना के बाद कई घंटों तक हंगामा चलता रहा। मामले पर जानकारी देते हुए तिलहर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया है कि नो पार्किंग में खड़ी बस का चालान किया गया है। बस में सवार 27 यात्रियों का मुचलका पाबंद किया गया है।

Exit mobile version