Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP: विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन, 11 विधायक किए गए पेश

UP: विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन, 11 विधायक किए गए पेश

लखनऊ। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. 7 अगस्त यानी सोमवार को मानसून सत्र की शुरुआत हुई थी. पहले दिन सदन में कुल 8 अध्यादेश आए थे. वहीं दूसरे दिन कुल 11 विधायकों को पेश किया गया.

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश ने सरकार से किए ये सवाल

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार को बेरोजगारी और बढ़ती मंहगाई के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की. इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2017 से 2022 के बीच में राज्य में 15 वर्ष की आयुवर्ग के बच्चों की संख्या में वृद्धि को लेकर सवाल किए.

सीएम योगी ने दिया जवाब

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव की बातों का जवाब देते हुए कहा कि, मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि समाजवादी नेताओं की सोच में इतना बदलाव हुआ है कि, वो जनसंख्या की बात कर रहे हैं. इन बातों के बहाने सीएम योगी ने इशारों ही इशारों में नागरिक संहिता का भी जिक्र कर दिया.

यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन कुल सदन में कुल 8 अध्यादेशों को पेश किया गया.

उत्तर प्रदेश माल और सेवा कर अध्यादेश-2023
उत्तर प्रदेश जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय अध्यादेश-2023
उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास संशोधन अध्यादेश-2023
उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन अध्यादेश-2023
कृषि उत्पादन मंडी अध्यादेश-2023
उत्तर प्रदेश नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि अध्यादेश – 2023
उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन अध्यादेश – 2023
उत्तर प्रदेश दंड विधि अपराधों का शमन और विचारणों को उपशमन (संशोधन) अध्यादेश 2023

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन 11 विधायकों को पेश किया गया.

उत्तर प्रदेश माल एवं सेवाकर संशोधन विधेयक 2023
उत्तर प्रदेश दंड विधि संशोधन विधेयक – 2023
उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास संशोधन विधेयक – 2023
उत्तर प्रदेश नागर स्थनीय स्वायत्त शासन विधि संशोधन विधेयक – 2023
उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन विधेयक – 2023
उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) विधेयक 2023।
उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक -2023
उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक (द्वितीय संशोधन) – 2023
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक – 2023
उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक -2023
उत्तर प्रदेश जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्विद्यालय विधेयक – 2023

Exit mobile version