Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
कोल्हापुर में औरंगजेब की फोटो स्टेटस पर लगाने पर बवाल!

कोल्हापुर में औरंगजेब की फोटो स्टेटस पर लगाने पर बवाल! इलाके में तनाव का माहौल

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब की फोटो को लेकर विवाद होता हुआ दिख रहा है। कोल्हापुर में कुछ युवकों के स्टेटस पर औरंगजेब की तस्वीरें लगाई गई है जिसके बाद मामला गरम हो गया। इस के बाद हिंदू संगठनों ने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर कार्यकर्ताओं को इकट्ठा होने के लिए कहा था। जैसे ही हिंदू संगठन के लोग इकट्ठे हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस संगठन के लोगों पर लाठीचार्ज की और उन्हें वहां से भगाया। कोल्हपुर में कुछ युवकों के स्टेटस पर औरंगजेब की तस्वीरें लगी हुई है। जिसके बाद ये मामला गरम होता हुआ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं इसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और पुलिस ने मामले की कार्रवाई करना शुरु कर दिया। कोल्हापुर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

आपको बता दें, इस मामले को लेकर जिला प्रशासन ने 19 तारीख तक के लिए शहर पर लोगों के इकठ्ठा होने पर सख्त पाबंदी के निर्देश दे दिए हैं। वहीं पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों लड़को पर आरोप है कि उन्होंने औरंगजेब की तस्वीर बनाई और उसे सर्कुलेट किया। इस विवाद मे कार्रवाई के समय रेंज के IG और SP भी मौजूद है।

Exit mobile version