News1India

Uttar Pradesh News : यूपी में नहीं थम रहा अफसरों के तबादले का सिलसिला, IPS के बाद अब इन अफसरों का हुआ ट्रांस्फर

Gomtinagar News,Lucknow News,UP News,UP Police

Uttar Pradesh News : लखनऊ में बारिश के दौरान हुए हंगामे के मामले में निलंबित और हटाए गए पुलिसकर्मियों की जगह नई नियुक्तियां की गई हैं।

पुलिस (Uttar Pradesh News) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्वी पुलिस उपायुक्त प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस उपायुक्त 112, पूर्वी अपर पुलिस उपायुक्त अमित कुमावत को अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, दक्षिणी अपर पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त कैंट पंकज कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त हाईकोर्ट कृपाशंकर को अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय राघवेंद्र सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त हाईकोर्ट, सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर विकास कुमार जयसवाल को सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर और सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर अंशु जैन को सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में बादल फटा, दो लोग मारे गए, केदारनाथ में फंसे करीब 200 यात्री

Exit mobile version