Site icon News1India

सोनौली पुलिस का एक्शन, भारी मात्रा में अवैध पटाखों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

UP News

UP Crime : दिवाली के त्योहार के चलते महराजगंज की पुलिस अवैध पटाखों के मामले में सतर्क नजर आ रही है। सोनौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनौली बस स्टैंड के पास भारी मात्रा में अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 21 बोरी और 3 बड़े गत्ते में विभिन्न ब्रांड के अवैध पटाखों को जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ नियम के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है। यह गिरफ्तारी दिवाली से पहले आतिशबाजी के अवैध भंडारण को रोकने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें : गैर इरादतन हत्या के मामले में चार को सात साल की सजा, 61 हजार रुपए का लगा अर्थ दंड।

एएसपी आतिश सिंह ने बताया कि बड़ी मात्रा में अवैध पटाखों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ नियम तथा 288 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version