Tuesday, November 17, 2026 12:07 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Aghori Sadhu: लाशों से संबंध बनाने के साथ क्या मरे इंसानों का खाते हैं मांस, जानें अघोरी साधुओं के बारे में सबकुछ

Aghori Sadhu: लाशों से संबंध बनाने के साथ क्या मरे इंसानों का खाते हैं मांस, जानें अघोरी साधुओं के बारे में सबकुछ

Story of Aghori Sadhus: महाकुंभ में अघोरी संतों की जमावड़ा है, अघोरी साधु भगवान शिव को मोक्ष का मार्ग मानकर उनकी घोर साधना करते हैं और शिव को सर्वज्ञ, सर्वव्यापी और सर्वशक्तिमान मानते हैं।

by Vinod
20/01/2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। Story of Aghori Sadhus उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ का आगाज हो गया। सात दिनों के अंदर करीब 7 करोड़ से अधिक भक्तों ने त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पुण्ण कमाया। 45 दिन तक चलने वाले इस महापर्व पर 45 करोड़ से ज्यादा भक्तों के आने का अनुमान हैं। इनमें से 20 लाख से अधिक संत-सन्यासी भी होंगे। अखाड़ों के पेशवाई और नागा संतों की हठयोग के साथ ही यहां सबसे ज्यादा आकर्षण का अघोरी बाबा बने हुए हैं। जिनके दर्शन को लेकर भक्तों की कतारें पंडाल के बाहर सुबह से लेकर देररात तक लगी रहती हैं।

अघोर परंपरा की दे रहे जानकारी

महाकुंभ में अखिल भारतीय अघोर अखाड़ा परिषद के संत भी पहुंचे और संगम के तट पर हठयोग करने के साथ त्रिवेड़ी में डुबकी लगा रहे हैं। अखाड़े की पेशवाई भी धूमधाम के साथ निकली थी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में संत प्रयागराज की गलियों से होते हुए महाकुंभ पहुंचे थे। इस दौरान संतों को पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया था। अखिल भारतीय अघोर अखाड़ा परिषद भोलेनाथ जी की कुटिया में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहता है। संत अपने भक्तों को आर्शीवाद देते हैं और सनातन और अघोर परंपरा के बारे में जानकारी भी देते हैं।

अघोरी शब्द संस्कृत के ’अघोर’ शब्द से बना

भोलानाथ जी बताते हैं, अघोरी, शैव धर्म के तंत्र साधना करने वाले साधु-संत होते हैं। अघोरी शब्द संस्कृत के ’अघोर’ शब्द से बना है, जिसका मतलब है निर्भय। साधु शिव और काली के उपासक। अघोर का मतलब निराकार है। अघोर किसी से डरता नहीं है। वह शांति से रहता है। वह समाज से मिलकर रहता है और चिंतन करता है कि यह समाज भी अच्छे से रहे। वह समाज को डराने के लिए नहीं बना है। अघोरी की दुनिया वास्तविक नहीं होती है, वह पृथ्वी पर एक शिव तत्व के रूप में रहता है। शिव जी को समझना आसान नहीं है, हमें इसके लिए शांति की आवश्कता होती है। इसलिए हम मशान घाट में रहते हैं।

RELATED NEWS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025

वास्तव में अघोर विद्या डरावनी नहीं

भोलेनाभ जी बताते हैं, मशान घाट में हम इसलिए भी रहते हैं कि वहां पर आदमी सबकुछ त्याग कर पहुंचता है। जब आप भी अपने किसी साथी, संबंधी की मौत पर वहां पहुंचते हैं तो कुछ पल का वैराग्य धारण कर लेते हैं। हम लोग वहीं रहते हैं तो हमारे जीने की इच्छा वैसे ही खत्म हो जाती है। जीने का मतलब ही कुछ अच्छा मार्ग समाज को दिखाकर जाओ। बताते हैं, वास्तव में अघोर विद्या डरावनी नहीं है। बस उसका स्वरूप डरावना होता है। अघोर बनने की पहली शर्त है अपने मन से घृणा को निकालना। अघोर क्रिया व्यक्ति को सहज बनाती है। मूलतः अघोरी उसे कहते हैं जो श्मशान जैसी भयावह और विचित्र जगह पर भी उसी सहजता से रह सके जैसे लोग घरों में रहते हैं।

सरासर असत्य

भोलेनाथ जी ने बताया, मनुष्य की खोपड़ी कोई लेकर घूमने वाली चीज नहीं होती है, इसे स्थापित किया जाता है और इसकी पूजा की जाती है। मनुष्य की खोपड़ी हर अघोरी को रखना आवश्यक भी नहीं है। अगर कोई उसे लेकर रखता है तो उसके नियमों का पालन भी करना होता है। भोलेनाथ जी ने बताया कि अघोरी संत चिता में जलने वाली लाश का कच्चा मांस नहीं खाते। ये सरासर गलत हैं। भोलेनाथ जी ने ये भी बताया कि अघोरी संत नरबलि नहीं देते। हमारे संप्रदाय किसी को हानी नहीं पहुंचाता। भोलेनाथ जी ने कहा अघोर संत ब्रम्हचर्य का पालन करते हैं। लाश से संबंध बनाने की खबरें सिर्फ सनानत को बदनाम करने की हैं।

शिव ने स्वयं अघोर पंथ को प्रतिपादित किया

अघोर विद्या के जानकारों का मानना है कि अघोरियों की पहचान ही यही है कि वे किसी से कुछ मांगते नहीं हैं। अघोर पंथ के प्रणेता भगवान शिव माने जाते हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव ने स्वयं अघोर पंथ को प्रतिपादित किया था। अवधूत भगवान दत्तात्रेय को भी अघोरशास्त्र का गुरु माना जाता है। अवधूत दत्तात्रेय को भगवान शिव का अवतार भी मानते हैं। अघोर संप्रदाय के विश्वासों के अनुसार ब्रह्मा, विष्णु और शिव इन तीनों के अंश और स्थूल रूप में दत्तात्रेय जी ने अवतार लिया।

बाबा किनाराम की पूजा करते हैं संत

अघोर संप्रदाय के एक संत के रूप में बाबा किनाराम की पूजा होती है। अघोर संप्रदाय के व्यक्ति शिव जी के अनुयायी होते हैं। इनके अनुसार शिव स्वयं में संपूर्ण हैं और जड़, चेतन समस्त रूपों में विद्यमान हैं। इस शरीर और मन को साध कर और जड़-चेतन और सभी स्थितियों का अनुभव कर के और इन्हें जान कर मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है। अघोर संत समाज की सेवा भी करते हैं। महाकुंभ के बाद संत तपस्या के लिए पर्वतों में चले जाते हैं।

अघोरियों की संख्या करीब 20 हजार

7वीं सदी में जब सम्राट हर्षवर्धन का राज था, तब भारत आए चीनी तीर्थयात्री ह्वेन त्सांग ने अपने संस्मरण में अघोरियों और नागाओं के बारे में जिक्र किया है। वह हैरान होकर लिखता है कि उत्तर-पश्चिमी भारत में बौद्ध लोग नग्न तपस्वियों के साथ रहते थे, जो खुद को राख से ढंकते थे। वो अपने सिर पर हड्डियों की मालाएं पहनते थे। हालांकि, तब ह्वेन त्सांग ने उन्हें कापालिक या कोई विशेष नाम नहीं दिया। एक वेबसाइड अनुसार, देश में अघोरियों की संख्या करीब 20 हजार है।

हिंगलाज माता अघोरियों की कुलदेवता

हिंगलाज माता अघोरियों की कुलदेवता (संरक्षक देवी) हैं। मुख्य अघोरी तीर्थस्थल वाराणसी के रवींद्रपुरी में कीना राम का आश्रम है। इस स्थान का पूरा नाम बाबा कीनाराम स्थल, क्रिम-कुंड है। यहां बाबा कीना राम की समाधि है जो अघोरियों और अघोरी भक्तों के लिए तीर्थस्थल है। बाबा कीनाराम स्थल के वर्तमान प्रमुख (मठाधीश) 1978 से बाबा सिद्धार्थ गौतम राम हैं। दक्षिण एशिया और हिमालयी भूभाग में फैले हिंदू मातृ देवी की पूजा के लिए 51 पवित्र केंद्रों, शक्ति पीठों के पास के श्मशान घाट, अघोरियों द्वारा साधना करने के लिए पसंदीदा स्थान हैं। वे प्रेतवाधित घरों में ध्यान और साधना करने के लिए भी जाने जाते हैं।

शव को जलाया नहीं जाता

अघोर परंपरा में ऐसी मान्यता है कि अघोरी साधु की मृत्यु होती है तो उसके शव को जलाया नहीं जाता है। अघोरी साधु की मौत होने पर चौकड़ी लगाकर शव को उलटा रखा जाता है। यानी सिर नीचे और पैर ऊपर। इसके बाद करीब सवा माह यानी 40 दिन तक शव में कीड़े पड़ने का इंतजार किया जाता है। इसके बाद मृत शरीर को निकालकर आधे शरीर को गंगा में बहा देते हैं। जबकि, सिर को साधना के लिए इस्तेमाल करते हैं।

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025
कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

March 6, 2025
Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

March 3, 2025
Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

March 5, 2025
सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

March 1, 2025
Mahakumbh 2025

10,000 रुपए बोनस और 1 हफ्ते की छुट्टी, महाकुंभ में तैनात 75 हजार पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का तोहफा

February 28, 2025
Mahakumbh 2025

दिव्य-भव्य महाकुंभ के आखिरी 24 घंटे, महाशिवरात्री के स्नान का ये है प्लान

February 25, 2025
UP Assembly में बोले CM योगी  ’गिद्धों को लाश तो सूअरों को मिली गंदगी, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिला

UP Assembly में बोले CM योगी  ’गिद्धों को लाश तो सूअरों को मिली गंदगी, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिला

February 24, 2025
Mahakumbh 2025

प्रयागराज के बाद बनारस ही क्यों जाते है नागा साधु? वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

February 24, 2025
Next Post
Delhi NCR

NCR weather Alert: एनसीआर में बदल रहा मौसम... अगले 48 घंटे में बारिश के आसार, ठंड फिर होगी तेज

USAID

Donald Trump oath: ट्रम्प के शपथ से पहले ही वाइट हाउस में मची हलचल, फाइलों में बदलाव शुरू

UP ration card

UP ration card: राशन लेने वालों के लिए राहत, अब 'गरीबों' का हक मारने वाले 'अमीरों' को ऐसे पकड़ेगी सरकार

POPULAR POST

Lucknow Three Children Death

Lucknow News: रहस्यमयी बीमारी या कोई …. चार दिन में बुझ गए एक ही परिवार के तीन चिराग, बच्चों की मौत से गांव में दहशत

November 12, 2026
Divyanka Tripathi की बिल्डिंग में लगी आग से गयी गार्ड की जान, दिव्यांका-विवेक ने भावुक पोस्ट में बयां किया दर्द

Divyanka Tripathi की बिल्डिंग में लगी आग से गयी गार्ड की जान, दिव्यांका-विवेक ने भावुक पोस्ट में बयां किया दर्द

November 10, 2026
Market Boom :शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1328 अंक उछला, निवेशकों की संपत्ति में मिनटों में लाखों करोड़ बढ़े?

Market Boom :शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1328 अंक उछला, निवेशकों की संपत्ति में मिनटों में लाखों करोड़ बढ़े?

November 11, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

November 15, 2026
Credit Card : ICICI बैंक के ग्राहकों को लगा झटका , नहीं मिलेंगे मुफ्त फायदे, किन सेवाओं पर लगेगा कितना चार्ज?

Credit Card : ICICI बैंक के ग्राहकों को लगा झटका , नहीं मिलेंगे मुफ्त फायदे, किन सेवाओं पर लगेगा कितना चार्ज?

November 12, 2026

LATEST

UP Expressway Speed Limit: यूपी के इन एक्सप्रेसवे पर घटाई गई गाड़ियों की रफ्तार, जानिए कब से लागू होंगे नए नियम

UP Expressway Speed Limit: यूपी के इन एक्सप्रेसवे पर घटाई गई गाड़ियों की रफ्तार, जानिए कब से लागू होंगे नए नियम

November 16, 2026
Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

November 16, 2026
Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

November 16, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India