Sunday, November 8, 2026 3:01 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला, चालक-परिचालक की मौत, कई यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला, चालक-परिचालक की मौत, कई यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के डबल डेकर बस टैंकर से टकराकर आग का गोला बन गई। हादसे में बस चालक और परिचालक की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 यात्री घायल हुए हैं। कई यात्रियों ने शीशे तोड़कर जान बचाई।

by SYED BUSHRA
22/05/2026
Agra Lucknow Expressway Bus Accident

Agra Lucknow Expressway Bus Accident:उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कानपुर से गुड़गांव जा रही एक डबल डेकर बस आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
यह घटना थाना मटसेना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के खंभा नंबर 46 किलोमीटर के पास सुबह करीब 4 बजे हुई। हादसे के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। अचानक जोरदार टक्कर और आग लगने से यात्रियों में भगदड़ मच गई।

शीशे तोड़कर बाहर निकले यात्री

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बस के अंदर धुआं भरने लगा। कई यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए बस के इमरजेंसी गेट और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। कुछ लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई यात्री आग और धुएं में फंस गए।
घायल यात्री पूजा ने बताया कि बस में करीब 40 से 45 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि आगे एक डंपर पलटा हुआ था, जिसके बाद बस अचानक उससे टकरा गई और आग लग गई। उन्होंने बताया कि लोगों ने शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।

चालक और परिचालक की मौत

हादसे में बस चालक और परिचालक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बस के अगले हिस्से में फंस गए थे और आग की चपेट में आ गए। वहीं 15 से 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को शिकोहाबाद, सैफई और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसा बेहद दुखद है। उन्होंने बताया कि पांच गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, जबकि अन्य का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

RELATED NEWS

Tragic Accident: शादी में जा रहे परिवार की कार कंटेनर से टकराई, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, पांच गंभीर घायल

Tragic Accident: शादी में जा रहे परिवार की कार कंटेनर से टकराई, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, पांच गंभीर घायल

June 1, 2026
Agra-Lucknow Expressway

Agra-Lucknow Expressway accident: 5 डॉक्टरों की दर्दनाक मौत, शादी से लौटते वक्त हुआ बड़ा हादसा

November 27, 2024

राहत-बचाव कार्य में जुटी टीमें

घटना की सूचना मिलते ही थाना मटसेना पुलिस, एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम, दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके से बस को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सामने चल रहे टैंकर से अचानक टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

Tragic Accident: शादी में जा रहे परिवार की कार कंटेनर से टकराई, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, पांच गंभीर घायल

Tragic Accident: शादी में जा रहे परिवार की कार कंटेनर से टकराई, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, पांच गंभीर घायल

June 1, 2026
Agra-Lucknow Expressway

Agra-Lucknow Expressway accident: 5 डॉक्टरों की दर्दनाक मौत, शादी से लौटते वक्त हुआ बड़ा हादसा

November 27, 2024

Etawah Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक से भिड़ी स्लीपर बस, 4 की मौत और 42 घायल

October 23, 2022
Next Post
लू से तपा उत्तर प्रदेश: 10 जिलों में रेड अलर्ट, लखनऊ में 45 डिग्री पार का अनुमान, बांदा सबसे गर्म

लू से तपा उत्तर प्रदेश: 10 जिलों में रेड अलर्ट, लखनऊ में 45 डिग्री पार का अनुमान, बांदा सबसे गर्म

Ghaziabad Premier League: गाजियाबाद में कब से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, जीपीएल के लिए टीमें और खिलाड़ी भिड़ने को तैयार

Ghaziabad Premier League: गाजियाबाद में कब से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, जीपीएल के लिए टीमें और खिलाड़ी भिड़ने को तैयार

Lucknow Court Protest: नगर निगम की बुलडोज़र कार्रवाई, लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताल जारी, वादी हो रहे परेशान

Lucknow Court Protest: नगर निगम की बुलडोज़र कार्रवाई, लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताल जारी, वादी हो रहे परेशान

POPULAR POST

BJP Padyatra : सड़कों पर उतरेंगे योगी समेत कई दिग्गज नेता, लखनऊ से गोरखपुर तक क्या है बीजेपी का बड़ा प्लान?

BJP Padyatra : सड़कों पर उतरेंगे योगी समेत कई दिग्गज नेता, लखनऊ से गोरखपुर तक क्या है बीजेपी का बड़ा प्लान?

November 2, 2026
Agniveer Scheme :अग्निवीरों को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, क्या सभी को मिलेगी सेना में स्थायी नौकरी?

Agniveer Scheme :अग्निवीरों को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, क्या सभी को मिलेगी सेना में स्थायी नौकरी?

November 4, 2026
Spain Rail Accident : 69 लोगों की मौत के बाद मंत्री का इस्तीफा, 6 दिन तक पद पर रहने के बाद क्यों लिया फैसला?

Spain Rail Accident : 69 लोगों की मौत के बाद मंत्री का इस्तीफा, 6 दिन तक पद पर रहने के बाद क्यों लिया फैसला?

November 3, 2026
Yam Deep Daan on Dhanteras

Dhanteras2026:धनतेरस पर क्यों जलाया जाता है यम का दीपक? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

November 5, 2026
Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026

Delhi-NCR Diwali Rush: दिवाली की धूम में ने बढ़ाया रोड पर जाम,दिल्ली वालो का हाल हुआ बेहाल

November 8, 2026

LATEST

Lal Krishna Advani: 99वें जन्मदिन पर BJP मुख्यालय में हवन, पीएम मोदी ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Diwali Controversy : कहां हुआ दिवाली समारोह में हंगामा, किसने लहराए हिंदुओं को देश से निकालने के पोस्टर?

Diwali Controversy : कहां हुआ दिवाली समारोह में हंगामा, किसने लहराए हिंदुओं को देश से निकालने के पोस्टर?

November 8, 2026
BSE ने छुट्टी के दिन किया मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष आयोजन, मिला शुभ मुहूर्त में कारोबार का मौका

BSE ने छुट्टी के दिन किया मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष आयोजन, मिला शुभ मुहूर्त में कारोबार का मौका

November 8, 2026
Muzaffarnagar Crime :  मेरठ के चार तस्कर मुजफ्फरनगर में 25 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार,उनमे हिस्ट्रीशीटर भी शामिल

Muzaffarnagar Crime : मेरठ के चार तस्कर मुजफ्फरनगर में 25 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार,उनमे हिस्ट्रीशीटर भी शामिल

November 7, 2026
Tenant Police Verification: मकान किराये पर देने से पहले जरूर करें ये काम, वरना मकान मालिक को हो सकती है परेशानी

Tenant Police Verification: मकान किराये पर देने से पहले जरूर करें ये काम, वरना मकान मालिक को हो सकती है परेशानी

November 7, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India